मिडिल ईस्ट संकट के कारण दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, कई यात्री फंसे
मिडिल ईस्ट में इजरायल-ईरान संघर्ष के कारण दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। रविवार और ...और पढ़ें
-1772441271674_m.webp)
मिडिल ईस्ट संकट के कारण आईजीआई एयरपोर्ट से उड़ाने प्रभावित।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में इजरायल-ईरान संघर्ष के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर बड़े पैमाने पर उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। रविवार को सैंकड़ों उड़ानें प्रभावित हुई। वहीं, सोमवार को भी सैकड़ों उड़ानों में बदलाव या कैंसिल जारी है।
कई पश्चिम एशियाई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है, जिससे एयरलाइंस को उड़ानें रद् करने या रूट बदलने पड़ रहे हैं। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और एयरलाइंस से संपर्क करने में भी दिक्कत हो रही है
दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को सलाह जारी की है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी एयरलाइन से लेटेस्ट जानकारी जरूर लें, क्योंकि पश्चिम की ओर जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी, कैंसिल या शेड्यूल बदलाव संभव हैं।
यात्रियों को हो रही परेशानी
कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी परेशानी जाहिर की है। कुछ ने 14-20 घंटे से ज्यादा इंतजार करने की बात कही है। फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है और एयरलाइंस री-रूटिंग या वैकल्पिक व्यवस्था कर रही हैं, लेकिन यात्रियों में असमंजस और परेशानी बनी हुई है।
