ईरान पर हमले के खिलाफ हरियाणा के भिवानी में प्रदर्शन, सुरेंद्र चौक पर कम्युनिस्ट कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी
तोशाम के सुरेंद्र चौक पर एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी ने इजरायल-अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले के विरोध में प्रदर्शन ...और पढ़ें
-1772440962513_m.webp)
एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी ने इजरायल-अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमले के विरोध में प्रदर्शन किया (फोटो: जागरण)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, तोशाम। एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी ने सोमवार को तोशाम के सुरेंद्र चौक पर इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर किए गए हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति तथा इजरायली नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
कार्यक्रम का नेतृत्व पार्टी के जिला सचिव रोहतास सिंह सैनी ने किया। वक्ताओं ने कहा कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर थौंपा गया युद्ध साम्राज्यवादी नीतियों का परिणाम है, जिसका उद्देश्य तेल भंडार और प्राकृतिक संसाधनों पर कब्जा करना है।
उन्होंने आरोप लगाया कि यह युद्ध पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए आम जनता पर थोप दिया गया है, जिसमें निर्दोष लोगों और बच्चों की जान जा रही है। प्रदर्शन में महेंद्र सिंह कटारिया, कर्मवीर सागबान, फूलचंद, वजीर सिंह, रणधीर जाखड़, ओमवीर सरल, मान श्योराण, हवासिंह रेवासा और शुभराम आदि मौजूद रहे।
