7000 करोड़ रुपये के पार पहुंचा IRFC का लाभ, बिजली जैसे बुनियादी ढांचे में किया विस्तार
आईआरएफसी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 7,009.17 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया, जो 7.80% की वृद्धि दर्शाता है। कंपनी ...और पढ़ें

सात हजार करोड़ रुपये के पार पहुंचा IRFC का लाभ । (AI Generated Image)
HighLights
आईआरएफसी का लाभ वित्त वर्ष 2025-26 में 7,009.17 करोड़।
कंपनी ने अक्षय ऊर्जा और बिजली क्षेत्रों में विस्तार किया।
एसेट अंडर मैनेजमेंट 4.85 लाख करोड़ रुपये पहुंचा।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली नवरत्न कंपनी इंडियन रेलवे फाइनेंस कार्पोरेशन (आइआरएफसी) ने वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7.80 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7,009.17 करोड़ रुपये का लाभ कमाया है।
वहीं, एसेट अंडर मैनेजमेंट 4.85 लाख करोड़ रुपये और कुल परिसंपत्तियां पांच लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है। सीएमडी मनोज कुमार दूबे ने बताया कि यह वर्ष आइआरएफसी के लिए परिवर्तनकारी रहा है।
कंपनी ने जीरो एनपीए की परंपरा कायम रखते हुए रेलवे के साथ- साथ अक्षय ऊर्जा और बिजली जैसे बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में विस्तार किया है। इस दौरान 72,949 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। हर्ल और डीएफसीसी जैसी परियोजनाओं के सफल वित्तपोषण से कंपनी ने राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाई है।
