विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ऑनलाइन रेल टिकट बुकिंग अब होगी तेज और आसान, IRCTC अपनी प्रणाली को करेगा अपग्रेड

Published: Sun, 15 Mar 2026 06:50 PM (GMT+05:30)

यात्रियों को ऑनलाइन तत्काल और व्यस्त समय में टिकट बुकिंग की समस्या से जल्द राहत मिलेगी। भारतीय रेलवे अपनी यात्री ...और पढ़ें

यात्रियों को ऑनलाइन तत्काल और व्यस्त समय में टिकट बुकिंग की समस्या से जल्द राहत मिलेगी।

यात्रियों को ऑनलाइन तत्काल और व्यस्त समय में टिकट बुकिंग की समस्या से जल्द राहत मिलेगी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। यात्रियों को अक्सर ऑनलाइन तत्काल टिकट के साथ ही व्यस्त समय में सामान्य टिकट बुक करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। धीमी आरक्षण प्रणाली के कारण कई बार यात्री कन्फर्म टिकट बुक नहीं कर पाता है। अगले दो-तीन माह में यात्रियों की यह परेशानी दूर होने की उम्मीद है।

इसके लिए यात्री आरक्षण प्रणाली का उन्नयन का काम चल रहा है। जून तक इसका काम पूरा होने की बात कही जा रहा है। उसके बाद भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट व मोबाइल एप से प्रति मिनट 32 हजार की जगह डेढ़ लाख टिकटों की बुकिंग हो सकेगी।

आनलाइनट टिकट बुकिंग को आसान बनाने के लिए भारतीय रेलवे अपनी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) का उन्नयन कर रहा है। इससे टिकट बुकिंग क्षमता पांच गुना बढ़ जाएगी। इससे टिकट और ट्रेन से संबंधित पूछताछ क्षमता भी बढ़ेगी। अभी पूछताछ क्षमता प्रति मिनट चार लाख है। यह बढ़कर 40 लाख से अधिक हो जाएगी। पिछले वर्ष बजट में इसकी घोषणा की गई थी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सेंटर फार रेलवे इंफार्मेशन सिस्टम (क्रिस) प्रणाली के उन्नयन पर काम कर रहा है। यह अंतिम चरण में है।

नई पीआरएस की क्षमता बढ़ने से व्यस्त समय में टिकट बुकिंग की समस्या दूर होगी। धीमी गति , सर्वर डाउन होने और भुगतान की प्रक्रिया फेल होने जैसी समस्या नहीं होगी। इससे कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी। अधिकारियों के अनुसार नई प्रणाली बहुभाषी होगी और इसमें किराया कैलेंडर व सीट चयन की जैसे नए फीचर्स शामिल होंगे। यह सुरक्षित भी होगी। जानकारी अनुसार कुल आरक्षित टिकट का लगभग 89 प्रतिशत आनलाइन बुकिंग होती है। सिर्फ 11 प्रतिशत टिकट ही आरक्षण काउंटर से लिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में आज बारिश क्यों हुई बारिश? तपती गर्मी से मिली राहत, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।