Published: Sun, 21 Jun 2026 07:24 AM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2026 07:26 AM (IST)
दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।
योग दिवस पर इंडिया गेट पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान सेल्फी लेती युवतियां। फोटो सौजन्य- चंद्र प्रकाश मिश्र
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत आज यानी रविवार को पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। दिल्ली में लाल किला, कनॉट प्लेस, कर्तव्य पथ के साथ ही डीडीए, एनडीएमसी व एमसीडी के पार्कों में एक साथ योग कार्यक्रम हो रहे हैं।