क्या आप 'बापू' से कुछ पूछना चाहते हैं? तो चले आइए प्रधानमंत्री संग्रहालय; महात्मा गांधी का AI अवतार लॉन्च
प्रधानमंत्री संग्रहालय में अब आगंतुक महात्मा गांधी के एआई-संचालित 3डी अवतार से बातचीत कर सकते हैं। यह संग्रहालय की तीसरी ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री संग्रहालय में महात्मा गांधी के एआई अवतार की शुरुआत की गई। फोटो: एआई जनरेटेड
HighLights
महात्मा गांधी का एआई-संचालित 3डी अवतार लॉन्च
आगंतुक बापू के अवतार से कर सकेंगे बातचीत
संग्रहालय की तीसरी इंटरैक्टिव होलोबॉक्स प्रदर्शनी
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री संग्रहालय में आने वाले आगंतुक अब महात्मा गांधी के कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से संचालित 3डी अवतार से बातचीत कर सकते हैं।
संग्रहालय ने बुधवार को AI-संचालित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया, जो अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से बापू की आत्मा को जीवंत करती है। एआई-संचालित इंटरैक्टिव होलोबाक्स इंस्टालेशन प्रधानमंत्री संग्रहालय में इस प्रकार की तीसरी प्रदर्शनी है।
दैनिक जागरण ने सबसे पहले यह खबर 25 मार्च को दी थी कि संग्रहालय ने मई के अंत में एआई आधारित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के होलोबाॅक्स को शुरू करने की योजना बनाई थी।
तीसरा होलोबाॅक्स लाॅन्च किया गया
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बेहतर संवाद और आगंतुकों की संतुष्टि के लिए संग्रहालय ने प्रौद्योगिकी के उपयोग को मजबूत किया है। उन्होंने बताया कि संग्रहालय ने आज अपना तीसरा एआई-संचालित इंटरैक्टिव होलोबाॅक्स लाॅन्च किया है।
यह संग्रहालय के आगंतुकों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ जीवंत संवाद करने में सक्षम बनाएगा। इससे पहले, संग्रहालय में सरदार वल्लभभाई पटेल (सितंबर 2025) और पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के एआई-संचालित होलोबाॅक्स इंस्टालेशन का शुभारंभ किया गया था।
