भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन: NDMC की भव्य तैयारी, 150 से ज्यादा क्रिएटिव्स- डिस्प्ले यूनिट्स से सजेगी दिल्ली
एनडीएमसी भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन के लिए व्यापक तैयारी कर रहा है, जिसमें विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए 150 से ...और पढ़ें

विदेशी मेहमानों का स्वागत करेंगे 150 से अधिक क्रिएटिव्स व डिस्प्ले यूनिट्स। (AI Generated Image)
HighLights
विदेशी मेहमानों के स्वागत को 150+ क्रिएटिव्स
NDMC क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलेगा
कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, जवाबदेही सुनिश्चित
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन के दौरान विदेशी मेहमानों का स्वागत 150 से अधिक क्रिएटिव्स व डिस्प्ले यूनिट्स करेंगे। सफाई, स्वच्छता, बागवानी के साथ ही अन्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के साथ ही एनडीएमसी विदेश मंत्रालय से प्राप्त क्रिएटिव्स 50 एलईडी साइट्स पर और लगभग 100 सुलभ सुविधा केंद्रों के डिस्प्ले यूनिट्स पर लगाए जाएंगे, ताकि समिट की थीम एवं भारत की सांस्कृतिक छवि प्रभावी रूप से प्रदर्शित की जा सके।
इसी तरह, चिन्हित 10 राउंडबाउट पर थीम आधारित फ्लेक्स बैनर लगाए जाएंगे। यह जानकारी एनडीएमसी उपाध्यक्ष कुलजीत चहल ने दी। अधिकारियों से वर्चुअल मीटिंग के दौरान सफाई व भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा हेतु कुलजीत सिंह चहल ने की वर्चुअली समीक्षा बैठक में शिखर सम्मेलन के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले प्रस्तावित कार्यों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।
जिसमें 28 मई 2026 से एक जून तक एनडीएमसी क्षेत्र में रात्रिकालीन सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। मुख्य सड़कों, वीआइपी व वीवीआइपी मार्गों तथा प्रमुख बाजारों में सफाई कर्मचारियों तथा सुपरवाइजरी स्टाफ की विशेष तैनाती की जाएगी। ताकि, कूड़ा समय पर उठाया जाए। सुबह के समय कहीं भी कूड़े का ढेर दिखाई न दे। नियमित निरीक्षण एवं निगरानी की जाए। रियल टाइम जियो-टैग्ड रिपोर्टिंग सुनिश्चित हो। कंट्रोल रूम के माध्यम से बेहतर समन्वय बनाए रखा जाए।
अनुशासन एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश
उन्होंने बताया कि जोनल इंचार्ज रात्रिकालीन सफाई कार्यों एवं स्वच्छता व्यवस्था की निरंतर निगरानी करेंगे। कुलजीत चहल ने कहा कि समिट अवधि के दौरान सभी फील्ड स्टाफ को ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं तथा आपातकालीन स्थिति को छोड़कर अवकाश पर रोक रहेगी।
उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनुशासन एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
यह भी पढ़ें- भारत और इटली के बीच 'DDD' की डील, पीएम मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए दिया नया मंत्र
यह भी पढ़ें- 'यही है सफलता की कुंजी...', जब पीएम मोदी के बगल में खड़ी होकर हिंदी में बोलीं इटली की PM मेलोनी
