नई दिल्ली-आगरा तक फाइनल ट्रायल में गतिमान एक्सप्रेस तकरीबन 'पास'
दिल्ली और आगरा के बीच गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन का आज फाइनल ट्रायल हुआ। ट्रेन ने दिल्ली से आगरा तक की दूरी एक घंटा 10 मिनट में पूरी की। हालांकि, वापसी में गतिमान ट्रेन 10.55 पर मथुरा में खराब हो गई, जिससे वहां पर इसे रोकना पड़ा। बावजूद इसके
नई दिल्ली। दिल्ली और आगरा के बीच गतिमान एक्सप्रेस ट्रेन का आज फाइनल ट्रायल हुआ। ट्रेन ने दिल्ली से आगरा तक की दूरी एक घंटा 10 मिनट में पूरी की। हालांकि, वापसी में गतिमान ट्रेन 10.55 पर मथुरा में खराब हो गई, जिससे वहां पर इसे रोकना पड़ा। बावजूद इसके रेलवे प्रशासन ने उम्मीद जताई है, इस ट्रेन को जल्द ही शुरु किया जाएगा।
गतिमान एक्सप्रेस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आगरा तक की दूरी एक घंटा 10 मिनट में पूरी की, जबकि इसे 90 मिनट में यह दूरी तय करनी थी। हालांकि माना जा रहा था कि 90 मिनट में फायला तय हो जाएगा, पर ऐसा नहीं हो सका। यह इस ट्रेन का 7वां और अंतिम ट्रायल था।
रेल अधिकारियों के मुताबिक गतिमान एक्सप्रेस को आज तय कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर इसे दिल्ली से रवाना किया गया और यह ट्रेन 9.55 बजे आगरा पहुंची। इस रूट पर सफल संचालन के बाद रेलवे आगरा से लखनऊ के बीच गतिमान एक्सप्रेस चलाने की योजना बना रहा है।
कुछ महीने पहले भी गतिमान एक्सप्रेस का ट्रायल किया गया था। ट्रायल के बाद सुरक्षा आयुक्त ने कुछ स्थानों पर रेलवे ट्रैक के किनारे बाड़े लगाने के निर्देश दिए थे। इसके साथ भी पटरियों में कुछ सुधार भी करने को कहा था।
मथुरा में ट्रेन में खराबी से खलबली
दिल्ली से आज स्पीड ट्रायल पर चली गतिमान एक्सप्रेस के मथुरा में रुकने पर खलबली मच गई। ट्रेन दिल्ली से सुबह 08:05 बजे रवाना हुई थी और इसको 09:55 पर आगरा पहुंचना था, लेकिन ट्रेन चार मिनट पर मथुरा रेलवे स्टेशन के आउटर पर खड़ी रही।
आरपीएफ की टीम जब चेकिंग पर पहुंची, तब तक ट्रेन वहां से आगरा के लिए रवाना हो गई थी। दिल्ली से मथुरा होने हुए आज स्पीड ट्रायल पर गतिमान एक्सप्रेस हाई-स्पीड ट्रेन का ट्रायल रन था। ट्रेन दिल्ली से सुबह 08.05 बजे से रवाना हुई। इसे 09.55 बजे आगरा पहुंचना था।
इसी बीच ट्रेन ने मथुरा स्टेशन पार करते ही आउटर पर रुक गई। मथुरा जंक्शन को ट्रेन ने 9.19 बजे क्रॉस किया था। यह ट्रेन करीब चार मिनट पर मथुरा रेलवे स्टेशन के आउटर पर खड़ी रही।
जब ट्रेन के रुकने की सूचना मिली तब रेलवे सुरक्षा बल के साथ ही मथुरा रेलवे स्टेशन प्रबंधन में खलबली मच गई। आरपीएफ के सिपाही जब तक वहां पहुंचे, तब तक ट्रेन आगरा के लिए रवाना हो चुकी थी।