विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दुबई में डर के साये में रह रहे दिल्ली से गए लोग, परिजन हो रहे परेशान

Published: Tue, 03 Mar 2026 06:57 AM (IST)

इजरायल-अमेरिकी और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से पश्चिम एशिया में अशांति फैल गई है, जिससे दुबई में रह रहे ...और पढ़ें

विद्या भूषण शुक्ला और राजीव श्रीवास्तव। जागरण

विद्या भूषण शुक्ला और राजीव श्रीवास्तव। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

शशि ठाकुर, नई दिल्ली। इजरायल-अमेरिकी और ईरान के बीच छिड़े महासंग्राम के चलते पश्चिम एशिया में फैली अशांति ने भारतीयों की भी चिंता भी बढ़ा दी है। वहां रह रहे भारतीयों के सुरक्षित होने के लिए दिल्ली में रहने वाले परिजन प्रार्थना कर रहे हैं।

खासकर दुबई में रहने वाले भारतीय और उनके परिजन काफी परेशान हैं। दुबई में रहने वाले दिल्ली के कुछ लोगों से जागरण संवाददाता ने फोन पर बातचीत की।

ऊंची इमारतों को करवाया जा रहा खाली 

दुबई में रह रहे दिल्ली के राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि ईरान में खामेनेई की मौत के बाद से वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया है। दुबई में भी गाइडलाइन जारी की गई है। कई इलाकों में ऊंची इमारतों को खाली करवाया जा रहा है। यहां हर पल डर के साये में हम लोग जी रहे हैं।

वहीं, मंडावली के मेहदी अब्बास पिछले कुछ समय से दुबई में रहकर एक निजी कंपनी में नौकरी कर रहे हैं। वह बुर्ज खलीफा के पास एक कमरा किराये पर लेकर रहते हैं। मेहदी ने सोमवार को जागरण संवाददाता से वॉट्सएप कॉल पर बात की।

मोबाइल में अचानक बजने लगा आपात स्थिति का अलार्म

उन्होंने बताया कि 28 फरवरी का दिन वे कभी भूल नहीं सकते हैं। बुर्ज खलीफा से करीब सात किलोमीटर दूर पाम जुमेराह के पास एक मिसाइल आकर गिरी। इस मिसाइल के फटने की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। अचानक सभी के मोबाइल में आपात स्थिति का अलार्म बजने लगा। जो लोग बाहर थे, वह घरों की तरफ भागे।

बताया कि चंद मिनटों में सरकार की तरफ से मोबाइल पर दिशानिर्देश आए कि कोई भी अपने घरों से बाहर न निकले। टीवी चैनल देखा तो पता चला कि ईरान ने हमला किया था। भारत में रह रहे परिवार ने जब यह खबर देखी को वह परेशान हो गए। उस दिन कई फोन किए। उन्हें वीडियो काल करके बार-बार दिखाया कि वह ठीक हैं। जहां पर वह रह रहे हैं, वहां कोई हमला नहीं हुआ।

सरकार ने इस हमले के बाद ऑफिस बंद किए हुए हैं। लोग वर्क फ्राम होम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह नौकरी की वजह से भारत अभी वापस नहीं आ सकते हैं।

पत्नी और बच्चे दुबई में फंसे

लक्ष्मी नगर निवासी व एक प्रमुख दवा कंपनी के प्रबंध निदेशक विद्या भूषण ने बताया कि मध्य पूर्व में बढ़ता तनाव चिंता बढ़ा रहा है। उनकी पत्नी और बच्चे अभी दुबई में फंसे हुए हैं। पत्नी ने फोन पर बातचीत के दौरान उन्हें बताया कि धमाकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। प्रशासन लगातार लोगों को घरों के भीतर रहने की हिदायत दे हैं।

यह भी पढ़ें- ईरान-इजरायल युद्ध के बीच बहरीन से नादौन के रमन का फोन, बोले- सब ठीक; मिलाइल हमलों का आंखों देखा मंजर सुनाया

वीडियो साझा करने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई है और नेटवर्क लोड कम करने के लिए फोन पर कम बातचीत करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि वह तो लौट आए हैं, लेकिन अब उन्हें अपनों की सलामती की चिंता सता रही है।