विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विदेशों से लौट रहीं प्राचीन मूर्तियां, तो देश के किलों से कैसे चोरी हो रही ऐतिहासिक धरोहर?

Published: Fri, 31 Jul 2026 04:09 PM (IST)

केंद्र सरकार विदेश से भारतीय पुरावशेषों को वापस लाने में सफल हो रही है, वहीं देश के संरक्षित स्मारकों से बेशकीमती पुरावशेषों की चोरी चिंता का विषय बनी हुई है। 

केंद्र सरकार विदेश से भारतीय पुरावशेषों को वापस लाने में सफल हो रही है। इमेज एआई

केंद्र सरकार विदेश से भारतीय पुरावशेषों को वापस लाने में सफल हो रही है। इमेज एआई

वी के शुक्ला, नई दिल्ली। एक ओर केंद्र सरकार चोरी कर विदेश में पहुंच चुके भारतीय पुरावशेषों और प्राचीन मूर्तियों को वापस लाने में लगातार सफलता हासिल कर रही है, वहीं दूसरी ओर देश के संरक्षित स्मारकों और मंदिरों से बहुमूल्य पुरावशेषों की चोरी चिंता बढ़ा रही है।

अंतरराष्ट्रीय मूर्ति तस्करी गिरोह के सरगना सुभाष कपूर की 2011 में गिरफ्तारी के बाद कुछ वर्षों तक ऐसे मामलों में कमी आई थी, लेकिन अब फिर से प्राचीन मूर्तियों और पुरावशेषों की चोरी के मामले सामने आने लगे हैं।

7f6b5dd3-93c7-48a9-aaad-908f1459035e

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय कला बाजार में भारतीय पुरावशेषों की भारी मांग के कारण तस्कर लगातार ऐतिहासिक धरोहरों को निशाना बना रहे हैं। एएसआइ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के निर्देश पर धरोहरों को चोरी से बचाने के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं।

ताजा मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के ऐतिहासिक नरवर किले का है, जहां से करीब 500 वर्ष पुरानी और तीन हजार किलोग्राम से अधिक वजनी अष्टधातु की ऐतिहासिक तोप चोरी हो गई। राज्य पुरातत्व विभाग की चोरी हुई इस धराेहर को जांच एजेंसियां संगठित पुरावशेष तस्करी गिरोह से जोड़कर देख रही हैं।

अधिकारियों का कहना है कि बरामद पुरावशेषों को समय रहते विदेश भेजे जाने से रोक लिया गया। सभी मामलों में एफआइआर दर्ज कर जांच जारी है।

एएसआइ के मुताबिक स्मारकों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों और आवश्यकता पड़ने पर सीआइएसएफ की मदद ली जा रही है। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस में मामला दर्ज कर सीमा शुल्क विभाग समेत संबंधित एजेंसियों को अलर्ट किया जाता है, ताकि चोरी की वस्तुओं को देश से बाहर भेजने से रोका जा सके।

जो चार पुरावशेष चोरी के बाद वापस नहीं मिले

  • वर्ष 2022 में कर्नाटक के मंड्या जिले के मरेहल्ली स्थित गणपति अम्मा एवं लक्ष्मी नरसिंह मंदिर से चोरी हुई गणपति की पत्थर की मूर्ति
  • 2022 में ही पटना जिले के विक्रम थाना क्षेत्र के दत्तीना गांव से चोरी हुई भगवान विष्णु की मूर्ति
  • इसी बीच कुछ दिन पहले ही गत 15-16 जुलाई की रात मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के नरवर किले से पांच सौ वर्ष पुरानी, तीन हजार किलोग्राम से अधिक वजनी अष्टधातु की ऐतिहासिक तोप भी चोरी हो गई है।

ये पांच पुरावशेष चोरी के बाद वापस मिले

इन बरामद किए गए पुरावशेषों में आंध्र प्रदेश के बिकावोलु के गोलिंगेश्वर मंदिर से चोरी हुई नंदी की प्रतिमा, उत्तराखंड के द्वाराहाट से शिवलिंग, झारखंड के सीतागढ़ा उत्खनन स्थल से बुद्ध की दो प्रतिमाएं तथा तमिलनाडु के पार्थिवपुरम से विष्णु की प्रतिमा शामिल हैं।

पिछले पांच वर्षों में 615 पुरावशेष भारत लाए गए

विदेश से भारतीय धरोहर वापस लाने का अभियान लगातार जारी है। पिछले पांच वर्षों में कुल 615 पुरावशेष भारत लौटे हैं। इनमें सबसे अधिक 561 अमेरिका से, 42 ऑस्ट्रेलिया से, नौ ब्रिटेन से तथा कनाडा, इटली और थाईलैंड से एक-एक पुरावशेष वापस लाए गए। वर्ष 2021 में 159, वर्ष 2022 में 30, वर्ष 2023 में 115, वर्ष 2024 में 298 और एक जनवरी से 30 जून 2026 तक 13 पुरावशेष भारत वापस लाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट सेंटर स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियों ने पाया काबू

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।