Move to Jagran APP

Weather Update: दिल्ली में फिर होगी बारिश, मौसम विभाग ने बताया 5 मार्च तक का कैसा रहेगा मौसम

Weather Update दिल्ली-एनसीआर में अगले सप्ताह एक बार फिर से बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिन बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है।इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। सोमवार को भी आकाश में हल्के बादल छाए रह सकते हैं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sun, 27 Feb 2022 06:47 PM (IST)Updated: Sun, 27 Feb 2022 10:49 PM (IST)
Delhi Weather Alert: फिर से बारिश का अलर्ट, जानिए दिल्ली-एनसीआर में कब बरसेंगे बदरा

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को आकाश में हल्के बादल छाए रहे। हालांकि बारिश बारिश नही हुई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी आकाश में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद मंगलवार को मौसम साफ रहे। हालांकि मार्च के पहले सप्ताह में एक बार फिर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दो मार्च (बुधवार) को दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। आकाश में बादल छाए रहेंगे।

loksabha election banner

मौसम विभाग के पुर्वानुमान के अनुसार, दो मार्च के बाद मौसम साफ हो जाएगा। 3 से 5 मार्च तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि पांच मार्च को आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। जबकि 3 और 4 मार्च को आकाश साफ रहेगा। दिन में धूप निकलेगा।

सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा तो अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। एक मार्च से पांच मार्च तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश से तापमान में बेशक गिरावट हुई है लेकिन अगले सप्ताह तापमान में बढ़ोतरी होगी। सोमवार के बाद तापमान दो डिग्री तक बढ़ सकता है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में रात में हुई बारिश के बाद रविवार को न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बता दें कि शुक्रवार की रात दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हुई थी। इसके अलावा कई जगहों पर ओला भी गिरे थे। इसके बाद पारा गिरने से ठंडक भी बढ़ गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.