विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में 1 नवंबर को विपक्ष की महारैली, 10 लाख लोगों को लाने के लिए सैकड़ों बसों का इंतजाम; 20 समितियां जुटीं

Published: Sat, 31 Oct 2026 10:57 AM (IST)

कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली आइएनडीआइए गठबंधन की रैली के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। ...और पढ़ें

रामलीला मैदान में जमा हुआ वर्षा का पानी। एक नवंबर को इस स्थान पर कांग्रेस की रैली होनी है। हरीश कुमार

रामलीला मैदान में जमा हुआ वर्षा का पानी। एक नवंबर को इस स्थान पर कांग्रेस की रैली होनी है। हरीश कुमार

HighLights

  1. 1 नवंबर को दिल्ली में आइएनडीआइए गठबंधन की बड़ी रैली।

  2. मतदाता सूची अनियमितताओं, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग।

  3. कांग्रेस ने 20 समितियां बनाईं, 10 लाख लोग जुटाने की तैयारी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मैदान में एक नवंबर को होने वाली आइएनडीआइए गठबंधन की रैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। रैली के सुचारु आयोजन के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने 20 समितियों का गठन किया है। इन समितियों को आवास, मंच और आयोजन स्थल की व्यवस्था, साफ-सफाई से लेकर इंटरनेट मीडिया तक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सैकड़ों बसों की व्यवस्था भी की जा रही

कांग्रेस के अनुसार, यह रैली मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) में अनियमितताओं के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित की जा रही है। पार्टी का दावा है कि दिल्ली और दूसरे राज्यों से करीब 10 लाख लोग रैली में शामिल हो सकते हैं। कार्यकर्ताओं को रामलीला मैदान तक लाने के लिए सैकड़ों बसों की व्यवस्था भी की जा रही है।

बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को शामिल किया

यादव ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला प्रभारी अलग-अलग जिलों में बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों के जरिये बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने के लिए लामबंद किया जा रहा है।

कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने के लिए जुटे

उनके मुताबिक, जिला स्तर की बैठकों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों की भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। यादव ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान के बाद पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रैली को सफल बनाने के लिए जुटे हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में भूतों का मेला, कहीं खूनी ड्रिंक्स तो कहीं कब्रिस्तान जैसे डेजर्ट; जानें कहां क्या खास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।