विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा, विवादित पोस्टर वालों पर हो एक्शन'; फ्री कश्मीर के नारों पर भड़के इमरान मसूद

Published: Sat, 24 Oct 2026 08:39 AM (IST)

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया में 'फ्री कश्मीर' के नारों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें

इमरान मसूद का बयान। ANI

इमरान मसूद का बयान। ANI

HighLights

  1. इमरान मसूद ने 'फ्री कश्मीर' नारों का खंडन किया।

  2. कहा, कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा।

  3. पुलिस से पोस्टर लगाने वालों पर कार्रवाई की मांग की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के गेट नंबर-7 के पास से हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की प्रतिक्रिया सामने आई है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिलने के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि वहां 'फ्री कश्मीर' के लिए कोई नारा नहीं लगा। उन्होंने कहा कि एक भी नारा नहीं लगा।

नारों की कड़ी निंदा की

इमरान मसूद ने कहा, 'मैं सबके सामने खड़ा हुआ और ऐसे नारों की कड़ी निंदा की, और कहा कि कश्मीर भारत का एक अभिन्न हिस्सा है। कश्मीर से जुड़े पोस्टर लगाने वाले लोग मूवमेंट को कमजोर करने की कोशिश कर रहे थे और उनका इससे कोई लेना-देना नहीं था।'

कश्मीर भारत का एक अभिन्न हिस्सा

इमरान मसूद ने कहा कि दिल्ली पुलिस को ऐसे पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेना चाहिए। इमरान ने कहा कि कश्मीर भारत का एक अभिन्न हिस्सा है और हमेशा रहेगा।

दरअसल, जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से प्रदर्शन जारी है। छात्र 2006 से बंद पड़े जामिया मिल्लिया इस्लामिया छात्र संघ (JMISU) को बहाल करने और छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई अनुशासनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- जामिया मिल्लिया गेट से हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, सरिता विहार थाने ले गई दिल्ली पुलिस