IIIT दिल्ली के छात्र को मिला 1.22 करोड़ का सालाना पैकेज, 91.42% छात्रों का हुआ प्लेसमेंट
इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT-दिल्ली) के कैंपस प्लेसमेंट में एक छात्र को 1.22 करोड़ रुपये से अधिक का सालाना पैकेज ...और पढ़ें

IIIT Delhi के छात्र को मिला 1.22 करोड़ का सालाना पैकेज। फोटो: आर्काइव
HighLights
IIIT-दिल्ली के छात्र को मिला 1.22 करोड़ रुपये का पैकेज
संस्थान में कुल 91.42 प्रतिशत छात्रों का सफल प्लेसमेंट हुआ
औसत पैकेज 19.59 लाख रुपये, 200 कंपनियों ने लिया हिस्सा
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT-दिल्ली) के छात्रों के लिए इस साल का कैंपस प्लेसमेंट बेहतर अवसरों वाला रहा। संस्थान के एक बीटेक छात्र को 1.22 करोड़ रुपये से अधिक का सालाना पैकेज मिला है।
वहीं, विदेशी कंपनी की ओर से भी छात्र को 48.65 लाख रुपये का अधिकतम पैकेज ऑफर किया गया। इस वर्ष संस्थान के कैंपस प्लेसमेंट में कुल 200 कंपनियों ने हिस्सा लिया और विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल प्लेसमेंट प्रतिशत 91.42 रहा।
प्लेसमेंट आंकड़ों के अनुसार बीटेक छात्रों को औसतन 20.77 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला। एमटेक छात्रों का औसत पैकेज 17.05 लाख रुपये रहा। सभी पाठ्यक्रमों को मिलाकर औसत पैकेज 19.59 लाख रुपये दर्ज किया गया।
868 छात्रों को ऑफर मिले
एमटेक में सर्वाधिक पैकेज 38.48 लाख रुपये रहा। कंपनियों की भागीदारी की बात करें तो 163 कंपनियों ने फुलटाइम रोजगार और 37 कंपनियों ने इंटर्नशिप के अवसर दिए। कुल 868 छात्रों को ऑफर मिले, जिनमें 682 को पूर्णकालिक नौकरी और 186 को इंटर्नशिप का प्रस्ताव मिला।
पाठ्यक्रमवार देखें तो बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड डिजाइन (सीएसडी) में 100 प्रतिशत प्लेसमेंट रहा। सीएसई में 98.26, सीएसएएम में 94.55, सीएसएसएस में 92.68 और सीएसएआइ में 92 प्रतिशत छात्रों को ऑफर मिले।
बीटेक ईसीई में यह आंकड़ा 69.70 प्रतिशत रहा। वहीं, एमटेक सीएसई में 95.16 और एमटेक ईसीई में 83.93 प्रतिशत छात्रों का प्लेसमेंट हुआ।
यह भी पढ़ें- 'दिल्ली पुलिस ने आंखों में धूल झोंकी', MCOCA के बावजूद बेखौफ घूमते रहे बदमाश; कोर्ट ने लगाई फटकार
