विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IIIT दिल्ली में एमटेक और पीएचडी के लिए दाखिलों की शुरुआत, 2026-27 सत्र के लिए करें आवेदन

Published: Wed, 18 Mar 2026 08:25 AM (IST)

इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमटेक और पीएचडी कार्यक्रमों में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। एमटेक के लिए 13 अप्रैल 2026 और पीएचडी के लिए 8 अप्रैल 2026 अंतिम तिथि है। 

एमटेक और पीएचडी के दाखिले शुरू। फोटो: एआई जनरेटेड

एमटेक और पीएचडी के दाखिले शुरू। फोटो: एआई जनरेटेड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) दिल्ली ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमटेक और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश को लेकर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

संस्थान ने देशभर के छात्रों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। एमटेक कोर्स के लिए आवेदन 16 मार्च 2026 से शुरू हो गए हैं, जबकि पीएचडी के लिए आवेदन पहले से ही जारी हैं।

एमटेक में ये स्पेशलाइजेशन हैं शामिल 

संस्थान के अनुसार, एमटेक कार्यक्रमों में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा इंजीनियरिंग, इंफार्मेशन सिक्योरिटी और मोबाइल कंप्यूटिंग जैसे स्पेशलाइजेशन शामिल हैं।

Admissions 1

इसके अलावा सीएसई-रिसर्च, इलेक्ट्राॅनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) में वीएलएसआई, एंबेडेड सिस्टम्स, कम्युनिकेशन और मशीन लर्निंग व कंप्यूटेशनल बायोलाॅजी में भी एमटेक कोर्स उपलब्ध हैं। इन कोर्सों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है।

पीएचडी के लिए इनमें ले सकते हैं दाखिला

वहीं, पीएचडी कार्यक्रम कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्राॅनिक्स एंड कम्युनिकेशन, कंप्यूटेशनल बायोलाॅजी, ह्यूमन-सेंटर्ड डिजाइन, गणित, सामाजिक विज्ञान और मानविकी जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध हैं। पीएचडी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आठ अप्रैल 2026 है।

संस्थान के डीन (एकेडमिक अफेयर्स) प्रो. सुमित जे दराक ने कहा कि इन कार्यक्रमों को इस तरह डिजाइन किया गया है कि छात्रों को उन्नत ज्ञान के साथ-साथ जटिल तकनीकी प्रणालियों पर काम करने का व्यावहारिक अनुभव मिल सके।

उन्होंने बताया कि पाठ्यक्रम में इंटरडिसिप्लिनरी लर्निंग, रिसर्च पर जोर और इंडस्ट्री इंटर्नशिप के अवसर भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- निमोनिया के इलाज में AI की एंट्री; IIIT-दिल्ली और स्वीडन मिलकर खोजेंगे तेज, सस्ती और असरदार दवाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।