दिल्ली एयरपोर्ट पर अब परिवारों के लिए स्पेशल एंट्री और चेक-इन काउंटर, डायल ने शुरू की 'Family@DEL' सेवा
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर परिवारों के लिए 'Family@DEL' पहल शुरू की गई है। डायल द्वारा शुरू की गई यह ...और पढ़ें

आईजीआई एयरपोर्ट पर फैमिली एट द रेट डेल सेवा की शुरुआत करते डायल के सीईओ। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आईजीआई एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार को 'फैमिली एट द रेट डेल' एक यात्री-केंद्रित पहल की शुरुआत की गई है। आईजीआई एयरपोर्ट संचालन एजेंसी डायल की ओर से यह सेवा विशेष रूप से एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले परिवारों के लिए आराम, सुविधा और सहजता को बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है।
इसका मुख्य उद्देश्य एयरपोर्ट पर यात्रा के हर चरण को सरल बनाना और परिवारों की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप सेवाएं प्रदान करके उनके समग्र अनुभव को बेहतर बनाना है। फैमिली एट द रेट डेल सेवा पहल के तहत, परिवारों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को अब टर्मिनल पर प्रवेश द्वार, विशेष फैमिली चेक-इन काउंटर और प्राथमिकता वाली सुरक्षा लेन की सुविधा मिलेगी।
फूड कोर्ट, किड्स मेन्यू और फैमिली सीटिंग एरिया भी
इतना ही नहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए फूड कोर्ट में विशेष रूप से तैयार किड्स मेनू और निर्धारित फैमिली सीटिंग एरिया भी बनाए गए हैं। यह कार्यक्रम टर्मिनल के फोरकोर्ट से लेकर बोर्डिंग गेट तक एक निर्बाध और परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यकतानुसार बग्गी सहायता भी प्रदान करेगा।
इसके तहत छोटे बच्चों, बुजुर्गों और सीमित गतिशीलता वाले यात्रियों का विशेष ध्यान रखते हुए, एयरपोर्ट अब मुफ्त बेबी स्ट्राेलर, निजी बेबी केयर रूम और पीआरएम-फ्रेंडली वाशरूम जैसी सुविधाएं भी दे रहा है। यात्रा के दौरान परिवारों का मार्गदर्शन करने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित फैमिली असिस्टेंस बडीज़ को तैनात किया गया है।
डायल के सीईओ विदेह कुमार जयपुरिया ने कहा कि यह पहल यात्री परिवार की अनूठी जरूरतों को समझते हुए, इस पहल को इस तरह डिजाइन किया गया है कि प्रस्थान फोरकोर्ट से लेकर बोर्डिंग गेट तक हर कदम पर उनकी यात्रा आरामदायक और तनावमुक्त बनी रहे।
