विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होली पर दिल्ली-एनसीआर के यात्री नहीं होंगे परेशान, उत्तर रेलवे चलाएगा 108 स्पेशल ट्रेनें; दुर्ग के लिए भी घोषणा

Published: Thu, 05 Feb 2026 07:46 PM (IST)

होली के दौरान ट्रेनों में कन्फर्म टिकट की कमी और भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने 108 विशेष ट्रेनें ...और पढ़ें

भारतीय रेल द्वारा 1410 होली विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।

भारतीय रेल द्वारा 1410 होली विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। होली के समय ट्रेनों में कन्फर्म टिकट उपलब्ध नहीं है। लगभग सभी रूट की ट्रेनों में भीड़ है। इसे ध्यान में रखकर विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है। उत्तर रेलवे 108 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है।

इसमें से अधिकांश दिल्ली से चलेंगी जिससे एनसीआर के यात्रियों को घर जाने में आसानी होगी। रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि होली के समय यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। भारतीय रेल द्वारा 1410 होली विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है।

इसमें से 108 ट्रेनें दिल्ली सहित उत्तर रेलवे के क्षेत्र में आने वाले अन्य स्टेशनों से संचालित होंगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक रूट पर भीड़ की समीक्षा की जा रही है। आवश्यकता अनुसार विशेष ट्रेनें घोषित की जाएंगी।

दुर्ग के लिए विशेष ट्रेन घोषित

रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग के बीच होली विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। 08751 नंबर की विशेष ट्रेन एक व दो मार्च को दुर्ग से पूर्वाह्न 10:45 बजे रवाना होकर अगले दिन पूर्वाह्न 11:10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

वापसी दिशा में 08752 नंबर की विशेष ट्रेन दो व तीन मार्च को हजरत निजामुद्दीन से रात दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 6:20 बजे दुर्ग पहुंचेगी। इसमें वातानुकूलित, शयनयान और साधारण श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

रास्ते में इसका ठहराव रायपुर, उस्लापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, आगरा और मथुरा में होगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने वाले सिख फॉर जस्टिस के दो गुर्गे गिरफ्तार, 26 जनवरी पर अशांति फैलाने की थी कोशिश