विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'एसिड फेंक दूंगा...', दिल्ली में IAS अफसर के बेटे ने युवती के घर में घुसकर की हैवानियत की कोशिश

By rais rais Edited By: Sonu Suman
Published: Sun, 27 Sep 2026 08:30 PM (IST)

ग्रेटर कैलाश में एक युवती के साथ उसके घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप ...और पढ़ें

ग्रेटर कैलाश में एक युवती के साथ उसके घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला। (एआई जेनरेटेड इमेज)

ग्रेटर कैलाश में एक युवती के साथ उसके घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला। (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. ग्रेटर कैलाश में युवती से घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास।

  2. पूर्व प्रेमी ने युवती पर हमला कर दुष्कर्म की कोशिश की।

  3. आरोपी जम्मू-कश्मीर में तैनात आईएएस अफसर का बेटा है।

मुहम्मद रईस, दक्षिणी दिल्ली। आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के छठवें दिन ग्रेटर कैलाश में युवती से उसके घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास का मामले सामने आया है। आरोप है कि पूर्व प्रेमी ने युवती के चेहरे और पेट पर घूंसे मारे, उसके बाल खींचे, घसीटकर बाथरूम में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। नाकाम रहने पर हाथ तोड़ने की भी कोशिश की।

इतना ही नहीं आरोपित ने पीड़िता व उसकी मां को एसिड अटैक और दुष्कर्म की धमकी दी। आरोपित जम्मू एवं कश्मीर में तैनात आRएएस अफसर का बेटा बताया जा रहा है। मां की शिकायत पर सीआर पार्क थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घरेलू सहायिका ने बेटी के कमरे से शोर होने की जानकारी दी

पीड़िता की मां ने इंटरनेट मीडिया पर 4.05 मिनट की वीडियो साझा कर बताया कि शनिवार दोपहर के समय वे दवा खाकर सो रहीं थीं। तभी घरेलू सहायिका ने बेटी के कमरे से शोर होने की जानकारी दी। जब वे पहुंची तो बेटी बाथरूम के फर्श पर पड़ी मिली। पैर के अंगूठे से खून निकल रहा था। चेहरे पर भी घाव थे।

आरोपित बेटी का मोबाइल फोन और उसके कमरे में फीस के लिए रखे एक लाख रुपये लेकर भाग निकला। फोन करके आरोपित हमें एसिड अटैक और दुष्कर्म करने की धमकी दे रहा है। पति हार्ट के मरीज हैं। तीन बार दौरा पड़ चुका है। आरोपित उन्हें भी फोन करके धमका रहा है। गालियां दे रहा है। सीआर पार्क थाने में शिकायत दी। चुराए गए फोन की लोकेशन फाइंड माय आइ-फोन पर निकालकर दी।

पुलिस टालमटोल करती रही और रिसीविंग तक नहीं दी

आरोप है कि इसका बाद भी पुलिस टालमटोल करती रही और रिसीविंग तक नहीं दी। इधर, दक्षिणी जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने पुलिस पर लगे आरोप को खारिज किया। शिकायत के बाद न केवल रिसीविंग दी गई, बल्कि पुलिस टीम ने ही अस्पताल ले जाकर एमएलसी कराई। शिकायतकर्ता की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें- 'मेरे परिवार को गालियां दी',थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने पर मंत्री प्रवेश वर्मा का बड़ा खुलासा