दिल्ली मेट्रो के स्टाफ क्वार्टर में लगी भीषण आग, पति-पत्नी और बच्ची की जलकर मौत
दिल्ली के आदर्श नगर में मेट्रो स्टाफ क्वार्टर में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में दिल्ली मेट्रो स्टाफ क्वार्टर में आग लग गई। यहां एक कमरे में सो रहे पति-पत्नी और उनकी मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई।
दमकल विभाग के मुताबिक, उन्हें बीती रात 2:39 बजे डीएमआरसी क्वार्टर के घरेलू सामान में आग लगने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद छह गाड़ियों को मौके पर आग बुझाने के लिए भेजा गया था।
दमकल विभाग के अनुसार, पांचवें फ्लोर पर आग लगी थी। इस आग में जब दमकल की टीम अंदर पहुंची तो वहां पर तीन लोगों के शव जली हालत में मिले।
मृतकों की पहचान 42 वर्षीय अजय, 38 वर्षीय नीलम और 10 वर्षीय जान्हवी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
यह भी पढ़ें- Sonipat Accident: एनएच-44 के नांगल खुर्द फ्लाईओवर पर स्कूटी ट्रक में घुसी, दिल्ली के तीन दोस्तों की मौत
सुबह 06:40 बजे आग पर काबू पा लिया गया। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग एक कमरे में रखे घरेलू सामान में लगी थी। बाद में कमरे में तीन जली हुई लाशें मिलीं। आग बुझाने के दौरान एक फायरकर्मी राकेश के हाथ में चोट लग गई। उसे जगजीवन अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
