विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AIIMS दिल्ली में पहले 'मेड इन इंडिया' एंडोस्कोपी सिस्टम से शुरू हुआ इलाज, जोधपुर में फुजीफिल्म ने बनाया

Published: Thu, 17 Sep 2026 10:20 AM (IST)

एम्स दिल्ली में भारत में निर्मित पहला एंडोस्कोपी सिस्टम, फुजीफिल्म इंडिया का ईपी-6000, गैस्ट्रोएंटेरोलाजी विभाग में स्थापित किया गया है। यह प्रणाली बेहतर इमेजिंग और सटीक निदान में मदद करेगी।

भारत में निर्मित पहला एंडोस्कोपी सिस्टम एम्स में स्थापित। फोटो: आर्काइव

भारत में निर्मित पहला एंडोस्कोपी सिस्टम एम्स में स्थापित। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. एम्स में भारत निर्मित पहला एंडोस्कोपी सिस्टम स्थापित

  2. फुजीफिल्म इंडिया के जोधपुर संयंत्र में हुआ निर्माण

  3. बेहतर इमेजिंग से पाचन तंत्र का सटीक निदान संभव

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारत में निर्मित पहला एंडोस्कोपी सिस्टम एम्स में स्थापित किया गया है। फुजीफिल्म इंडिया के जोधपुर स्थित निर्माण संयंत्र में तैयार ईपी-6000 एंडोस्कोपी सिस्टम को एम्स के गैस्ट्रोएंटेरोलाजी विभाग में लगाया गया है।

एम्स की ओर से बुधवार को दी गई जानकारी में बताया गया है कि यह देश में निर्मित पहला ऐसा एंडोस्कोपी सिस्टम है, जिसे संस्थान में स्थापित किया गया है।

एम्स के निदेशक प्रो. निखिल टंडन ने कहा कि भारत में एंडोस्कोप के निर्माण के लिए संयंत्र की स्थापना महत्वपूर्ण उपलब्धि है। एम्स में देश में निर्मित इस सिस्टम की स्थापना से आधुनिक तकनीक के जरिये मरीजों को सेवाएं देने की संस्थान की क्षमता बढ़ेगी।

नई प्रणाली में बेहतर इमेजिंग सुविधा 

नई प्रणाली में बेहतर इमेजिंग की सुविधा है। इससे डाक्टर पाचन तंत्र के अंदरूनी हिस्सों को अधिक स्पष्ट रूप से देख सकेंगे और किसी असामान्य हिस्से की पहचान करना आसान होगा।

इससे बीमारी की जांच और आवश्यकता के अनुसार आगे का उपचार तय करने में मदद मिल सकती है।

गैस्ट्रोएंटेरोलाजी विभाग के प्रमुख डाॅ. प्रमोद गर्ग ने बताया कि नई प्रणाली से विभाग की मरीजों को सेवा देने की क्षमता बढ़ेगी। फुजीफिल्म इंडिया ने यह सिस्टम एम्स को सद्भावना के तहत उपलब्ध कराया है।

यह भी पढ़ें- 'रिश्तेदार होना जरूरी नहीं', समलैंगिक पार्टनर को मिला मेडिकल फैसले लेने का हक; दिल्ली HC में केंद्र का हलफनामा