हिंदू कॉलेज की छात्राओं ने अभिमन्यु-अभिनव को शिनाख्त परेड में पहचाना, तीसरे आरोपित की तलाश तेज
मुखर्जी नगर में हिंदू कॉलेज की छात्राओं से छेड़छाड़ और कार में खींचने के प्रयास के मामले में दो आरोपितों ...और पढ़ें

दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मंगलवार को दोनों छात्राओं से आरोपितों की पहचान कराई गई।
HighLights
शिनाख्त परेड में छात्राओं ने दो आरोपितों को पहचाना।
अभिमन्यु और अभिनव की पहचान न्यायिक हिरासत में हुई।
तीसरे आरोपित नमन चौधरी की तलाश तेज की गई।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। मुखर्जी नगर के हकीकत पार्क के पास हिंदू काॅलेज की छात्राओं से छेड़छाड़ और उन्हें कार में खींचने के प्रयास के मामले में मंगलवार को शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी हो गई।
न्यायिक हिरासत में बंद आरोपित अभिमन्यु और अभिनव की दोनों छात्राओं ने पहचान कर ली। सोमवार को जरूरी कागजात उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी। दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मंगलवार को दोनों छात्राओं से आरोपितों की पहचान कराई गई।
उधर, मामले में फरार तीसरे आरोपित नमन चौधरी की तलाश तेज कर दी गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दिल्ली के अलावा हरियाणा और उत्तर प्रदेश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
घटना में इस्तेमाल सफारी कार भलस्वा डेरी क्षेत्र की पार्किंग से पहले ही बरामद की जा चुकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने के साथ फरार आरोपित तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
