'मुझे कार में खींचने की कोशिश की', दिल्ली के मुखर्जी नगर में DU की दो छात्राओं से छेड़छाड़
दिल्ली के मुखर्जी नगर में दिल्ली विश्वविद्यालय की दो छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न और पीछा करने का मामला सामने ...और पढ़ें

मुखर्जी नगर में डीयू छात्राओं से छेड़छाड़, एसयूवी में खींचने की कोशिश।
HighLights
दिल्ली के मुखर्जी नगर में दो डीयू छात्राओं से छेड़छाड़।
चार युवकों ने एसयूवी में खींचने का प्रयास किया।
पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी अभियान चलाया।
एजेंसी, नई दिल्ली। उत्तर दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में बुधवार रात दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की दो छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न और पीछा करने का मामला सामने आया है। दोनों हिंदू कॉलेज में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की छात्राएं हैं। पुलिस ने बताया कि कम से कम चार युवक टाटा सफारी एसयूवी में सवार होकर हकीकत पार्क के पास छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहे थे। उन्होंने अश्लील टिप्पणियां कीं और गालियां दीं।
उत्तर-पश्चिम जिले की उप पुलिस आयुक्त (डीसीपी) आकांक्षा यादव ने गुरुवार को बताया कि मुखर्जी नगर थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है। डीसीपी यादव ने कहा, "हमने चारों आरोपियों की पहचान कर ली है और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें छापेमारी कर रही हैं।"
#WATCH | Delhi: On Mukherjee Nagar eve-teasing incident, DCP North West Akanksha Yadav says, "This incident occurred last night around 9:30 PM; two female students from Hindu College were on their way somewhere when four young men arrived in a white car. One of the identified… pic.twitter.com/jYuHgG7joF
— ANI (@ANI) September 24, 2026
घटना बुधवार रात को घटी
पुलिस के अनुसार, घटना करीब रात 9:30 बजे हकीकत पार्क के पास हुई। दोनों छात्राएं पैदल जा रही थीं। तभी सड़क पर रास्ता देने को लेकर एसयूवी में सवार युवकों से उनका विवाद हो गया। विवाद के दौरान युवकों ने छात्राओं को गालियां दीं और एसयूवी में खींचने की कोशिश की। दोनों वहां से किसी तरह निकली तो चारों ने छात्राओं का पीछा भी किया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। फिर वे मौके से भाग गए।
पुलिस ने केस दर्ज शुरू की जांच
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवकों ने छात्राओं के साथ बदसलूकी की और फिर फरार हो गए। दोनों में से एक ने मुखर्जी नगर थाने में लिखित शिकायत दी, जिसके आधार पर जांच शुरू की गई और केस दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। आरोपियों की पहचान के बाद उनकी गिरफ्तारी जल्द होने की उम्मीद है।
