विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली गैंगरेप केस: अदालत ने तीन आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Published: Thu, 24 Sep 2026 03:22 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2026 03:25 PM (IST)

दिल्ली में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी आसिफ को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया ...और पढ़ें

आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। जागरण

आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। जागरण

HighLights

  1. दिल्ली में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म।

  2. आरोपी आसिफ, हेमंत, मुकेश न्यायिक हिरासत में।

  3. कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत का आदेश दिया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले आरोपी आसिफ को न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपिका ठाकरान की कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आरोपी आसिफ, हेमंत और मुकेश को अब अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) स्वाति शर्मा की कोर्ट में पेश किया गया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (पोक्सो) स्वाति शर्मा ने तीनों आरोपितों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

WhatsApp Image 2026-09-24 at 15.19.50

पुलिस के मुताबिक, पार्क में तीन युवक सादे कपड़ों में उनके पास पहुंचे थे। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताया और किशोरी व उसके दोस्त को डराया-धमकाया। आरोप है कि इसके बाद किशोरी को उसके दोस्त से अलग कर सुनसान जगह पर ले जाया गया। तीनों युवकों ने उसे हथियार और चाकू दिखाकर धमकाया।

हथियार के बल पर किया था गैंगरेप

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने किशोरी के दोस्त को थप्पड़ भी मारे और उसे डराया कि वे दोनों नाबालिग हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया जाएगा। इसके बाद किशोरी को सुनसान हिस्से में ले जाया गया।

आरोप है कि वहां आसिफ ने हथियार और चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके दो साथियों ने भी वारदात को अंजाम दिया।