विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली-छठ पर कंफर्म सीट की टेंशन होगी कम, हजरत निजामुद्दीन-प्रयागराज के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Published: Wed, 23 Sep 2026 01:55 AM (IST)

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हजरत निजामुद्दीन से प्रयागराज तक विशेष ट्रेन चलाई है। यह साप्ताहिक ट्रेन 20 ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. हजरत निजामुद्दीन से प्रयागराज तक विशेष ट्रेन शुरू।

  2. यह ट्रेन 20 अक्टूबर से 2 दिसंबर तक चलेगी।

  3. त्योहारों में घर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी सुविधा।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन से लेकर प्रयागराज तक विशेष ट्रेन चला रही है। इसमें वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जा रहे हैं।

अधिकारियों का कहना है कि साप्ताहिक विशेष ट्रेन का 20 अक्टूबर से शुरू होकर दो दिसंबर तक चलेगी जिससे त्योहार में घर जाने वाले यात्रियों को सुविधा होगी। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है।

प्रयागराज से 04183 नंबर की विशेष ट्रेन 20 अक्टूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को शाम 3.25 बजे चलेगी और अगले दिन पूर्वाह्न 11.35 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में 04184 नंबर की विशेष ट्रेन 21अक्टूबर से दो दिसंबर तक प्रत्येक बुधवार को शाम पौने तीन बजे हजरत निजामुद्दीन से चलकर अगले दिन सुबह 9.10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

हर रूट पर यात्रियों की सुविधा पर ध्यान

यह विशेष ट्रेन मथुरा, ग्वालियर, बांदा होते हुए चलेगी। इससे इस रूट के यात्रियों को लाभ मिलेगा, लेकिन दिल्ली से प्रयागराज जाने वालों को अधिक समय लगेगा। अधिकारियों का कहना है कि प्रत्येक रूट पर यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।

शंकरगढ़, डभौरा, मानीकपुर, चित्रकुट धाम, अतर्रा, बांदा, महोबा, कुलपहाड़, हरपालपुर, मऊरानीपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालीयर, धौलपुर, मथुरा और कोसीकलां रेलवे स्टेशनों पर इस विशेष ट्रेन का ठहराव होगा।

यह भी पढ़ें- दीपावली-छठ पर घर लौटना होगा आसान, उधना से समस्तीपुर-रोसड़ा होते हुए हसनपुर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें- त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, गोरखपुर के रास्ते चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें; डिब्रुगढ़, आसनसोल का सफर होगा आसान