विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुरानी दिल्ली के व्यापारियों को हरियाणा का न्योता, राई में आधी कीमत पर मिलेगी जमीन

Published: Tue, 30 Jun 2026 07:42 AM (GMT+05:30)

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुरानी दिल्ली के व्यापारियों को राई में व्यापार के लिए आमंत्रित किया है, ...और पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुरानी दिल्ली के व्यापारियों को राई में व्यापार के लिए आमंत्रित किया है। इमेज एआई

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुरानी दिल्ली के व्यापारियों को राई में व्यापार के लिए आमंत्रित किया है। इमेज एआई

HighLights

  1. हरियाणा सीएम ने दिल्ली के व्यापारियों को राई बुलाया।

  2. व्यापारियों को रियायती दरों पर जमीन, दुकानें मिलेंगी।

  3. पुरानी दिल्ली की समस्याओं से मिलेगी निजात।

निहाल सिंह, नई दिल्ली। तंग गलियां, परिवहन की बंदिशें, लोडिंग अनलोडिंग की समय-सीमा समेत अन्य समस्याओं से जूझ रहे पुरानी दिल्ली के व्यापारियों को हरियाणा सरकार ने राई में व्यापार के लिए आमंत्रित किया है। दिल्ली के हरियाणा भवन में व्यापारियों के साथ हुई हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के साथ दिल्ली के व्यापारियों के रात्रि भोज (डीनर) में व्यापार अनुकूल माहौल देने की बात कही है।

साथ ही जो व्यापारी वहां जाने के लिए तैयार हैं उनकी एसोसिएशन से लिस्ट मांगी है ताकि वहां पर सरकार उनकी मांग के अनुरूप दुकान व गोदाम तैयार कर सके।

सूत्रों के मुताबिक सैनी ने व्यापारियों से स्पष्ट कहा कि दिल्ली में वह सुविधाएं व्यापार के लिए उपलब्ध नहीं है जो कि जरूरी हो। यहां यातायात जाम और सघन आबादी होने की वजह से व्यापारी परेशान रहते हैं। ऐसे में व्यापारी हरियाणा आए उनके व्यापार अनुकुल माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।

सीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार हर कदम पर व्यापारी वर्ग के साथ, विकसित भारत विकसित हरियाणा के संकल्प पर आगे बढ़ते हुए सतत आर्थिक विकास है सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में ऐसी मार्केट स्थापित की जाएगी जहां 50 वर्षों तक भी इन्फ्रास्ट्रक्चर को लेकर कोई भी समस्या नहीं आएगी।

बैठक में मौजूद व्यापारी ने बताया कि सैनी के साथ बैठक में भागीरथ पैलेस के सर्जिकल आइटम वाले, नारायाणा के लोहा मंडी वाले और सदर के व्यापारी हरियाणा में जाने के लिए सहमत हैं। इस पर हरियाणा के सीएम ने मार्केट एसोसिएशन उन व्यापारियों की सूची मांगी है जो इच्छुक हैं।

भागीरथ पैलेस के व्यापारी व फेडरेशन आफ आल इंडिया इलेक्ट्रिकल एसोसिएशन के प्रमुख अजय शर्मा ने कहा कि हमे तो हरियाणा सरकार ने पत्र दे दिया है कि वह हमारे लोगों को राई में सस्ती कीमत पर दुकानें मिलेगी। इसके लिए हमसे सूची मांगी गई थी। हमारे साथ हुई बैठक में हमने अपनी जानकारी उपलब्ध करा दी है।

शर्मा ने कहा कि करीब एक माह पहले हमे हरियाणा सरकार ने मंजूरी का पत्र दिया था जिसमें राई में मार्केट दाम से आदे दाम में हमे जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। सूची हमसे इसलिए मांगी गई थी ताकि उसके अनुरुप सरकार ढांचा तैयार कर सके। हमे बताया गया है कि वैसे तो वहां एक लाख रुपये वर्ग मीटर जमीन का दाम है लेकिन हमें सरकार 46 हजार रुपये वर्ग मीटर में जगह देगी। अगर, व्यापारी समझौते के 45 दिन के भीतर भुगतान कर देंगे तो 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि बहुत लंबे समय से पुरानी दिल्ली के पुनर्विकास की बात होती है। मास्टर प्लान 2021 में भी इसका जिक्र था। लेकिन, कानूनी पचड़े और पू्र्व में केंद्र व दिल्ली सरकार की खींचतान की वजह से मामला आगे नहीं बढ़ सका।

आलम यह है कि पुरानी दिल्ली के व्यापारी सघन आबादी के साथ ही सफाई, अतिक्रमण और परिवहन संसाधनों की दिक्कतों से जूझ रहे हैं। वहीं, आपात स्थिति में आग लगने जैसी दुर्घटनाओं में नुकसान से व्यापारी काफी खफा भी हैं।

यह भी पढ़ें: दिल्ली में आज से SIR, क्या है पूरा प्रोसेस? इन 5 कारणों से कट सकता है आपका नाम