विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस की 'जन-आक्रोश रैली' में दो गुटों में बंटे नजर आए कार्यकर्ता, दिग्गजों ने दिखाई ताकत

By Amit MishraEdited By:
Published: Sun, 29 Apr 2018 08:29 PM (IST)Updated: Mon, 30 Apr 2018 11:33 AM (IST)

भूपेंद्र सिंह हुड्डा और डॉ. अशोक तंवर के सर्मथकों ने अपनी-अपनी ताकत दिखाने के लिए पूरा जोर लगा दिया। कांग्रेसी ...और पढ़ें

कांग्रेस की 'जन-आक्रोश रैली' में दो गुटों में बंटे नजर आए कार्यकर्ता, दिग्गजों ने दिखाई ताकत
कांग्रेस की 'जन-आक्रोश रैली' में दो गुटों में बंटे नजर आए कार्यकर्ता, दिग्गजों ने दिखाई ताकत

फरीदाबाद [जेएनएन]। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को हुई कांग्रेस की 'जन-आक्रोश रैली' में दो दिग्गजों भूपेंद्र सिंह हुड्डा और डॉ. अशोक तंवर के सर्मथकों ने अपनी-अपनी ताकत दिखाने के लिए पूरा जोर लगा दिया। कांग्रेसी कार्यकर्ता रैली में पहुंचे तो जरूर, पर गुटों में बंटे नजर आए।

तिगांव के कांग्रेसी विधायक ललित नागर के नेतृत्व में रैली में शामिल होने के लिए खेड़ी चौक स्थित बाइपास रोड से कार्यकर्ताओं ने दिल्ली कूच किया। इस मौके पर उनके साथ रतनपाल सरपंच, चंदन सरपंच, सत्तन सरपंच, देवराज सरपंच, रूपेश मेंबर, महेंद्र सिंह, राजकुमार बीडीओ, लायकराम सरपंच, विनोद शर्मा सरपंच, चंद्रसेन सरपंच, राजबीर सरपंच, धीरज सरपंच, शंकर नम्बरदार, अनिल चेची, मुकुटपाल सिंह, सूरजपाल भूरा, सुनील चेयरमैन, बाबूलाल रवि, विक्की चोपड़ा, कमल चंदीला, सुखराज अवाना, अनिल बैंसला, रिजवान आजमी मौजूद थे।

प्रदेश प्रवक्ता विकास ने भी दिखाई ताकत

रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता वाहनों के जरिए सेक्टर-9 स्थित कार्यालय से उत्साह के साथ दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर जहां कांग्रेस पार्टी का गुणगान किया वहीं राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने और डॉ.अशोक तंवर के मुख्यमंत्री बनने के नारे भी लगाए। इस मौके पर हरेलाल गुप्ता, अनिल कश्यप, आशा देवी, ममता देवी, उर्मिला, ललिता, नीरज गुप्ता, प्रदीप श्योकंद, राज यादव, संजय शर्मा, इजराइल खान, इंद्रीश खान, रोहताश सौरोत, नीरज सौरोत, आशीष सिंह, सुनील यादव, ब्रहमप्रकाश गोयल, कपिल, काले प्रधान, मोहन थापा मौजूद रहे।

सुमित गौड़ ने सेक्टर-10 कांग्रेस भवन से किया कूच

रैली में शामिल होने के लिए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ व पूर्व लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला, सरदार कुलबीर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन से से कूच किया। इस मौके पर भोला ठाकुर, वरुण बंसल, प्रदीप गौड़, एडवोकेट गौतम नारायण सिंह, ओमपाल शर्मा, अनूप भाटी, सुंदर, अमित, रामपाल मौजूद थे।

विजय प्रताप ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह

सिद्धदाता आश्रम के समक्ष स्थित पूर्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के फार्म हाऊस पर कांग्रेसी नेता विजय प्रताप सिंह एवं युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ प्रताप सिंह ने रैली में जाने वाले वाहनों को नई दिल्ली रामलीला मैदान के लिए कांग्रेस पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विजय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। इस अवसर पर भूपेंद्र नागर, सुशील सरपंच, मुस्ताक, पप्पू सरपंच, राजेश भड़ाना, साजिद, देवा, विजय पाल सरपंच, धमेंद्र एवं पार्षद जितेंद्र भड़ाना उर्फ जित्ते उपस्थित थे।

लखन सिंगला ने झंडी दिखाकर किया रवाना

भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला सुबह वाहनों पर सवार होकर कार्यकर्ताओं के संग नई दिल्ली के रामलीला मैदान के लिए निकले। जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था जताने के लिए लाखों की संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक जुटे और बदरपुर बार्डर पर कार्यकर्ताओं के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रैली की ओर रवाना किया।

कांग्रेसियों में सिर्फ एक जत्था रहा गुटों से दूर

दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई 'जन-आक्रोश रैली' में गए कांग्रेस के कार्यकर्ता किसी न किसी प्रदेश स्तरीय नेता के गुट से संबंधित थे मगर कार्यकर्ताओं की एक टोली इनसे अलग नजर आई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल नागर और युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रोहित नागर के साथ कार्यकर्ताओं ने जो बैनर-पोस्टर हाथों में लिए थे उनमें राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के अलावा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ.अशोक तंवर और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भी फोटो थी।

यशपाल नागर ने कहा कि दिल्ली की रैली से वो राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सिर्फ एकजुटता का संदेश देना चाहते हैं। इस समय कांग्रेस को सिर्फ एकजुटता दिखाने की जरूरत है, बाकी जनता हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनाने को तैयार बैठी है।

योगेश ढींगड़ा व राखी सेठी ने भी दिखाया जोर

पूर्व पार्षद योगेश ढींगड़ा भी अपने समर्थकों के साथ जनाक्रोश रैली के लिए रवाना हुए। ढींगड़ा ने कहा कि भाजपा राज से जनता दुखी है और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर उम्मीद लगाए बैठी है। अब तो जब चुनाव होंगे, जनता अपने मन की आवाज सुना देगी। वहीं प्रदेश युवा कांग्रेस की पूर्व महासचिव राखी सेठी ने कार्यकर्ताओं के साथ रैली में भाग लिया। 

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की 'जन-आक्रोश रैली' में दमखम दिखाने को हुड्डा-तंवर गुट में रहेगा मुकाबला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।