विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में अवैध निर्माण ने ली पिता-पुत्र की जान, लेंटर गिरने से दोनों की मौत; इस साल 9 लोगों की गई जान

Published: Mon, 26 Oct 2026 08:27 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2026 09:02 AM (IST)

पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार में एक अवैध मकान का लेंटर ढहने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि ...और पढ़ें

रविवार को उत्तरपूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में मिलन गार्डन में निर्माणाधीन मकान का एक हिस्सा गिरने के बाद एनडीआरएफ के जवान मौके पर बचाव कार्य करते हुए। पीटीआई

रविवार को उत्तरपूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में मिलन गार्डन में निर्माणाधीन मकान का एक हिस्सा गिरने के बाद एनडीआरएफ के जवान मौके पर बचाव कार्य करते हुए। पीटीआई

HighLights

  1. पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार में लेंटर ढहा।

  2. अवैध मकान हादसे में दो लोगों की मौत हुई।

  3. एक व्यक्ति की तलाश में बचाव कार्य जारी।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। हर्ष विहार स्थित मिलन गार्डन में 200 गज में अवैध रूप से किए जा रहे अवैध निर्माण ने दो लोगों की जान ले ली। रविवार शाम मकान का लेंटर गिरने से ठेकेदार व एक कर्मचारी मलबे के नीचे दब गए थे। एनडीआरएफ, दमकल व पुलिस ने रातभर बचाव कार्य चलाया। सोमवर सुबह दोनों के शव बरामद हुए। उनकी पहचान ठेकेदार चंद्रपाल व इनके बेटे विजय कुमार के रूप में हुई है।

इस साल अवैध निर्माण ने ली नौ जान

इस साल यमुनापार में अवैध निर्माण से इस साल नौ लोगों की जान जा चुकी है, इसके बाद भी निगम अवैध निर्माण पर नकेल नहीं कस पा रहा है। मकान मालिक कुलविंदर तंवर के खिलाफ हर्ष विहार थाना लापरवाही से मौत की धारा में केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

शाम को डाला गया था लेंटर

जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि रविवार शाम करीब 6.46 बजे सूचना मिली थी कि मिलन गार्डन में 200 गज में अवैध रूप से निर्माण कार्य चल चल रहा था। रविवार शाम तक पहली मंजिल का लेंटर डाला गया था। शाम पांच बजे तक लेंटर डालने के बाद अधिकतर कर्मचारी जा चुके थे।

सेटरिंग ठेकेदार व उनका बेटा जो कि कर्मचारी के रूप में कार्य करता था वह रुके हुए थे। अचानक से लेंटर गिर गया और वह दब गए। मलबा बहुत ज्यादा था। एनडीआरएफ व अन्य एजेंसी रातभर लगी रही। दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के हर्ष विहार में बन रहा अवैध मकान ढहा,1 की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी