विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘खतरे वाले आवास में न रहें’, सत्य निकेतन हादसे के बाद डीयू के हंसराज कॉलेज ने छात्रों को चेताया

Published: Wed, 09 Sep 2026 08:10 PM (GMT+05:30)

सत्य निकेतन हादसे के बाद हंसराज कॉलेज ने छात्रों को असुरक्षित पीजी, हॉस्टल और किराए के मकानों में न रहने की सलाह दी है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद हंसराज कॉलेज की छात्रों को सुरक्षा चेतावनी।

सत्य निकेतन हादसे के बाद हंसराज कॉलेज की छात्रों को सुरक्षा चेतावनी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कमरा सस्ता है या कॉलेज के पास है, यह देखने से पहले उसकी सुरक्षा देखिए। सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज ने छात्रों को आवास चुनने को लेकर ऐसी सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है, जिसमें सीधे तौर पर छात्रों को संभावित खतरे वाले पीजी, हॉस्टल और किराये के मकानों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

कॉलेज ने कहा है कि यदि किसी आवास में सुरक्षा संबंधी गंभीर चिंता या खतरा दिखाई दे तो छात्र वहां शिफ्ट न हों और न ही रहना जारी रखें।

बुनियादी सुरक्षा इंतजाम खुद जांचने को कहा गया

एडवाइजरी में छात्रों को नए आवास में जाने से पहले अग्निशमन उपकरण और आपातकालीन निकास, बिजली व्यवस्था, भवन की संरचनात्मक सुरक्षा, सुरक्षित प्रवेश-निकास और बुनियादी सुरक्षा इंतजाम खुद जांचने को कहा गया है। इसके अलावा आपात स्थिति में मदद पहुंचने की संभावना और संबंधित संपर्क नंबरों की जानकारी पहले से रखने की सलाह दी गई है।

समस्या के समाधान के लिए नए हॉस्टल की तैयारी में जुटा

वहीं, कॉलेज प्रशासन छात्रों की आवासीय समस्या के समाधान के लिए नए हॉस्टल की तैयारी में जुटा है। अधिकारी के अनुसार पुराने हॉस्टल को ध्वस्त किया जा चुका है। इसकी क्षमता करीब 150 छात्रों की थी। अब करीब 600 छात्रों की क्षमता वाला नया हॉस्टल बनाने की योजना है। इसके लिए फंड जुटाने की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के किनारे 18 किमी एरिया में विकसित होगा ग्रीन कॉरिडोर, सौदर्यीकरण के लिए प्रशासन का फैसला