विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गुरुग्राम में ई-रिक्शा चालक की दबंगई, किराये के विवाद में युवती को घसीटकर डंडे से पीटा; वीडियो वायरल 

Published: Fri, 23 Oct 2026 09:32 PM (IST)

गुरुग्राम में राये को लेकर हुए विवाद में एक ई-रिक्शा ड्राइवर ने युवती पर डंडे से हमला कर दिया। यह ...और पढ़ें

वीडियो में ई रिक्शा ड्राइव युवती पर हमला करता हुआ। फोटो: वीडियो ग्रैब

वीडियो में ई रिक्शा ड्राइव युवती पर हमला करता हुआ। फोटो: वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. गुरुग्राम में ऑटो किराये को लेकर हुआ विवाद।

  2. ई-रिक्शा चालक ने युवती पर डंडे से किया हमला।

  3. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।

डिजिटल डेस्क, गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में ऑटो के किराये को लेकर हुए विवाद के बीच एक युवती पर डंडे से हमला किए जाने का दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में सड़क किनारे ई-रिक्शा के पास हंगामा होता दिख रहा है। बताया जा रहा कि किराये को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया और ई रिक्शा ड्राइवर ने युवती पर डंडे से हमला कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

वायरल वीडियो के मुताबिक गुरुग्राम में ई-रिक्शा के किराये को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद ई-रिक्शा ड्राइवर और युवती के बीच कहासुनी और हाथापाई हो गया।

इस दौरान ई रिक्शा ड्राइवर ने युवती पर ताबड़तोड़ डंडे बरसा दिए। फिलहाल, वायरल वीडियो से जुड़े इस मामले में लोगों ने पुलिस को सोशल मीडिया पर टैग कर शिकायत की है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में जीएसटी इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, नया रजिस्ट्रेशन देने के एवज में मांग रही थी 7 हजार रुपये