विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिता की मौत पर भतीजे के साथ बरेली जा रहा था बेटा, गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर गाड़ी की टक्कर से मौत

Published: Tue, 13 Oct 2026 05:52 PM (IST)

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। पिता ...और पढ़ें

गुरुग्राम में चाचा-भतीजे की मौत। फोटो: आर्काइव

गुरुग्राम में चाचा-भतीजे की मौत। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा

  2. स्कूटी सवार चाचा-भतीजे की मौके पर हुई मौत

  3. अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, पुलिस जांच में जुटी

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर सड़क हादसे में स्कूटी सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई।

सोमवार रात पिता की मौत के बाद बरेली जा रहे बेटे और उनके भतीजे की मौत हो गई। मंगलवार सुबह सेक्टर-99 में अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

पिता की मौत पर भतीजे के साथ निकला था बेटा शहादत

मृतकों की पहचान 32 वर्षीय शहादत अली और उसके 10 वर्षीय भतीजे अमजद के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार, शहादत के पिता का सोमवार रात निधन हो गया था। इसके बाद वह अपने भतीजे के साथ स्कूटी से बरेली के लिए रवाना हुआ था।

वजीरपुर में किराए पर रहता था शहादत

परिवार के मुताबिक, शहादत करीब दो साल पहले गुरुग्राम आया था और वजीरपुर में किराए के मकान में रहता था। वह अपने एक रिश्तेदार के स्क्रैप कारोबार में काम करता था।

अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज, तलाश जारी

हादसा मंगलवार सुबह सेक्टर-99 में द्वारका एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर हुआ। सूचना के बाद सेक्टर-93 चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन को सौंप दिया गया है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में पर्यावरण सुधार और जल संरक्षण पर नगर निगम का फोकस, 113 तालाबों का होगा कायाकल्प