गुरुद्वारा बंगला साहिब में एंडोस्कोपी और मिनी ऑपरेशन थिएटर शुरू, सस्ते में मिलेंगी जांच और सर्जरी की सुविधाएं
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरुद्वारा बंगला साहिब के पोलिक्लिनिक में एंडोस्कोपी मशीन और मिनी ऑपरेशन थिएटर शुरू किया ...और पढ़ें

एंडोस्कोपी मशीन और मिनी ऑपरेशन थिएटर भी शुरू किया। (AI Generated Image)
HighLights
गुरुद्वारा बंगला साहिब में नई एंडोस्कोपी मशीन शुरू।
मिनी ऑपरेशन थिएटर में होंगे 25 तरह के ऑपरेशन।
निजी लैब से 10 गुना कम खर्च पर जांचें उपलब्ध।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) द्वारा लोगों को सस्ती स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए काम कर रही है। गुरुद्वारा बंगला साहिब परिसर में चल रहे गुरु हरकिशन पोलिक्लिनिक में एंडोस्कोपी मशीन और मिनी आपरेशन थिएटर भी शुरू किया गया है।
डीएसजीएमसी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलो ने बताया कि निजी लैब जो टेस्ट 10 हजार रुपये में होता है, वह यहां सिर्फ एक हजार रुपये में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले यहां सिर्फ 50 रुपये में सीटी स्कैन, एमआरआइ आदि टेस्ट होते थे। बाद में मेंपेट स्कैन टेस्ट शुरू किए गए थे।
25 तरह के ऑपरेशन होंगे
अब एंडोस्कोपी मशीन के लगने से गैस्ट्रोस्कोपी और कालोनोस्कोपी जैसे टेस्ट भी हो सकेंगे। मिनी आपरेशन थिएटर में 25 तरह के आपरेशन होंगे। इस तरह की सुविधा शुरू करने से संगत में विश्वास है कि यहां लगाया गया दसवंद (आय का दसवां हिस्सा सेवा कार्य के लिए देना) सही तरीके से उपयोग में आ रहा है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के लिए बाबा बचन सिंह की और बाबा सतनाम सिंह को कोटि-कोटि धन्यवाद करते हैं।
परिवार के सहयोग से सेवा शुरू की
इस मौके पर पोलिक्लिनिक के चेयरमैन भूपिंदर सिंह भुल्लर, जसविंदर सिंह जोली ने बताया कि ब्रोंकोस्कोपी के टेस्ट भी यहां किए जा सकेंगे। अल्ट्रा साउंड के साथ-साथ कलर डोपलर टेस्ट और ईको टेस्ट भी शुरू किए गए हैं। इसके साथ ही आंखों के आपरेशन भी कम खर्च पर होंगे।
कालका ने कहा कि इस सेवा की शुरुआत के लिए भूपिंदर सिंह भुल्लर और उनकी टीम ने कड़ी मेहनत की है। हरजीत सिंह गूगलानी, उनकी धर्मपत्नी भूपिंदर कौर गूगलानी और रमजीत कौर सहित समूचे गूगलानी परिवार के सहयोग के कारण यह सेवा शुरू हो सकी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।