'ऑपरेशन रोमियो' में गुड़गांव पुलिस के हत्थे चढ़े 75 मजनूं
गुड़गांव पुलिस ने 'ऑपरेशन रोमियो' चलाकर महज 3 घंटे में फब्तियां कसने वाले 75 लड़कों को पकड़ा। 3 घंटे तक चले ऑपरेशन में भागने वाले मजनूओं की क्लास भी लगाई।
By JP YadavEdited By: Published: Sun, 06 Dec 2015 10:01 AM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2015 07:56 AM (IST)
गुड़गांव। गुड़गांव पुलिस ने 'ऑपरेशन रोमियो' चलाकर महज 3 घंटे में फब्तियां कसने वाले 75 लड़कों को पकड़ा। 3 घंटे तक चले ऑपरेशन में भागने वाले मजनूओं की क्लास भी लगाई।
शहर में महिलाओं के साथ बढ़ती छेड़खानी की घटनाओं के चलते गुड़गांव पुलिस ने ऑपरेशन रोमियो शुरू किया है। पिछले महीने इसी ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 66 लोगों को पकड़ा था, जिनमें 18 युवतियां भी शामिल हैं। खबरों के अनुसार यह युवतियां शराब पीकर हंगामा कर रही थी।
इससे पहले पुलिस ने 14 मनचलों को पकड़ा था, जो सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़खानी करते पाए गए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें