Move to Jagran APP

दस जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

नवीन शाहदरा स्थित श्रीराम सत्संग भवन पंचशील गार्डन में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। श्री राम जानकी विवाह समिति की ओर से 10 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। सभी कन्याओं की बारातें आर्य समाज मंदिर में एकत्रित हुई। वहां से बैंड बाजे की धुन पर घोड़ियों पर सवार सभी दूल्हे बारात के साथ नवीन शाहदरा, शाहदरा चौक, वेस्ट गोरख पार्क होते हुए विवाह स्थल पर पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Dec 2018 05:52 PM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 05:52 PM (IST)
दस जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : नवीन शाहदरा स्थित श्रीराम सत्संग भवन पंचशील गार्डन में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। श्री राम जानकी विवाह समिति की ओर से 10 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। सभी कन्याओं की बारातें आर्य समाज मंदिर में एकत्रित हुई। वहां से बैंड बाजे की धुन पर घोड़ियों पर सवार सभी दूल्हे बारात के साथ नवीन शाहदरा, शाहदरा चौक, वेस्ट गोरख पार्क होते हुए विवाह स्थल पर पहुंचे।

loksabha election banner

समिति के सदस्यों व उपस्थित सभी लोगों ने मिथिलांचलवासी बनकर सभी बारातों का स्वागत किया। कन्याओं ने दूल्हों को जयमाला पहनाकर उन्हें जीवन साथी बनाया।

समिति की ओर से दूल्हों के परिवारजनों को शॉल और रामायण भेंट की गई। बारातियों के लिए समिति द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई थी। समिति के संस्थापक सदस्य पूर्व महापौर हर्ष मल्होत्रा ने बताया सभी 10 कन्याओं को कन्यादान के रूप में एक लाख रुपये का सामान व अन्य उपहार भेंट किय गए। कन्याओं को आशीर्वाद देने के लिए विशेष रूप से उतर पूर्वी जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह अधिकारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यमुना विहार विभाग के संघचालक सुशील गुप्ता, मीडिया समन्वय प्रमुख ताराचंद उपाध्याय, पूर्व महापौर हर्षदीप मल्होत्रा, दिव्य जायसवाल, जिलाध्यक्ष कैलाश जैन, अरुण बंसल व संघ परिवार के अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह अधिकारी ने कहा कि गरीब कन्याओं का विवाह व कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने बताया कि श्रीराम जानकी विवाह समिति के संस्थापक व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व संघचालक कृष्णगोपाल अरोड़ा की ओर से इस कार्य का शुभारंभ बीस वर्ष पहले किया गया था। उन्होंने इस शुभ कार्य के लिए श्रीराम जानकी विवाह समिति के सभी सदस्यों शुभकामनाएं दी। उपस्थित लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। समिति के अध्यक्ष शशि गोपाल अरोड़ा, महामंत्री अनुपम भटनागर, आरती अरोड़ा, विकास, प्रेम, कुसुम वत्स, राजेश, शिव कुमार मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.