विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के ग्रीन पार्क में हेलमेट की दुकान में लगी आग, दमकलकर्मियों ने सीढ़ी लगाकर बचाई दो महिलाओं की जान

By dhananjai mishraEdited By: Kapil Kumar
Published: Sun, 15 Nov 2026 04:25 PM (IST)

दक्षिणी दिल्ली के ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन के पास एक हेलमेट की दुकान में आग लग गई। दमकलकर्मियों ने इमारत ...और पढ़ें

हेलमेट की दुकान में आग लग गई। जागरण

हेलमेट की दुकान में आग लग गई। जागरण

HighLights

  1. ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन के पास हेलमेट की दुकान में आग

  2. दमकलकर्मियों ने इमारत से दो महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला

  3. शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग, कोई घायल नहीं

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक इमारत की भूतल पर बनी हेलमेट की दुकान में रविवार दोपहर को आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकलकर्मियों ने इमारत में फंसी दो महिलाओं को सीढ़ी की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दमकल विभाग के अनुसार, शाम करीब 3:45 बजे आग पर काबू पा लिया गया।

दमकल टीम ने बुझाई आग

जानकारी के अनुसार, आग आर-1, ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन के पास स्थित इमारत में लगी थी। शुरुआत में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग की गंभीरता को देखते हुए बाद में अतिरिक्त गाड़ियां भी बुलाई गईं। कुल नौ दमकल गाड़ियों ने आग बुझाने का काम किया।

बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।