विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली: घर में घुसा युवती का पूर्व प्रेमी, मारपीट के बाद दुष्कर्म और एसिड अटैक की धमकी; पुलिस जांच में जुटी

Published: Sun, 27 Sep 2026 07:36 PM (IST)

सीआर पार्क थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी बेटी के पूर्व प्रेमी पर घर में घुसकर मारपीट और दुष्कर्म ...और पढ़ें

युवती ने पूर्व प्रेमी पर लगाया मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप। सांकेतिक तस्वीर

युवती ने पूर्व प्रेमी पर लगाया मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास का आरोप। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. पूर्व प्रेमी पर घर में घुसकर बेटी से मारपीट का आरोप।

  2. आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया और एसिड अटैक की धमकी दी।

  3. पुलिस ने शिकायत पर एमएलसी कराया, मामले की जांच जारी।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। सीआर पार्क थाना क्षेत्र की महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के पूर्व प्रेमी ने घर में घुसकर न केवल उनकी बेटी के साथ मारपीट की, बल्कि दुष्कर्म का प्रयास भी किया।

पीड़िता की मां के मुताबिक आरोपित ने उनकी बेटी के चेहरे और पेट पर घूंसे मारे, उसके बाल खींचे, उसे घसीटकर बाथरूम में ले गया, उसके साथ बदसलूकी की और उसके हाथ तोड़ने की कोशिश की।

एसिड अटैक और दुष्कर्म की धमकी भी दी

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उसने महिला को ज़मीन पर गिरा दिया, जिससे उसे चोटें आईं और पैर के अंगूठे का नाखून भी टूट गया। उन्होंने आरोपित की ओर से एसिड अटैक और दुष्कर्म की धमकी भी दी है।

आरोपित जम्मू एंड कश्मीर में तैनात प्रभावशाली अफसर का बेटा है। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़िता का एमएलसी कराया। वहीं पीड़ित पक्ष की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- सिनेमेटोग्राफी का डिप्लोमा करने मुंबई गई हरिद्वार की युवती, एकेडमी संचालक की नीयत हुई खराब... पत्नी संग मिलकर कई बार किया दुष्कर्म

यह भी पढ़ें- हरिद्वार में दुष्कर्म और मतांतरण के दबाव का आरोपित शाहरुख गिरफ्तार, पहचान छिपाकर युवती से की दोस्ती