विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भीषण जाम के बावजूद बारापुला फ्लाईओवर पर गूगल मैप की गलत जानकारी, ट्रैफिक पुलिस ने दी चेतावनी

By Rais Rais Edited By: Sachin Jha
Published: Tue, 13 Oct 2026 02:35 PM (IST)

गूगल मैप बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर पर भीषण जाम के बावजूद इसे खाली दिखा रहा है, जिससे वाहन चालक भ्रमित हो रहे हैं।

ट्रैफिक जाम ( एआई जेनरेटेड इमेज )

ट्रैफिक जाम ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. गूगल मैप बारापुला फ्लाईओवर को खाली दिखा रहा है।

  2. सुबह 9 से 1 बजे तक बारापुला पर भीषण जाम।

  3. ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों की एडवायजरी जारी की।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। बारापुला फेज-3 के मयूर विहार से एम्स जाने वाली लेन पर ट्रैफिक की स्थिति अब भी गूगल मैप पर अपडेट नहीं हो पायी है।

पीक समय यानी सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक लगने वाले भीषण जाम के बावजूद गूगल मैप बारापुला फ्लाईओवर खाली दिखा रहा है।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

वाहन चालक भ्रम में यहां पहुंच रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को इसे लेकर एक्स पर एडवायजरी जारी कर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी है।

जाम कम करने के लिए नोएडा लिंक रोड यानी मयूर विहार से बारापुला फेज-3 की ओर आने वाले ट्रैफिक को एनएच-24 डीएनडी की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।

ड्रोन के जरिए ट्रैफिक पर निगरानी

वहीं गूगल को भी रियल टाइम मैप अपडेट न होने की समस्या के बारे में रिमाइंडर कराया गया है। वहीं ड्रोन के जरिए ट्रैफिक की निगरानी की जा रही है।

जाम की स्थिति बढ़ते ही प्रमुख प्वाइंट पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए जा रहे हैं। ट्रैफिक डायवर्जन करने के साथ ही मैनुअली नियंत्रित भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कालकाजी और शाहदरा में PWD निर्माण से बढ़ा ट्रैफिक जाम, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी