विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हवा में उड़ते हिरण और जीवंत होती लोककथाएं, IITF में गोंड चित्रकारी ने खींचा दिल्लीवालों का ध्यान

By Gouri Edited By: Neeraj Tiwari
Published: Wed, 18 Nov 2026 01:01 PM (IST)

मध्य प्रदेश की पारंपरिक गोंड चित्रकारी भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिल्लीवासियों को आकर्षित कर रही है। डिंडोरी के कलाकार ...और पढ़ें

भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के मध्य प्रदेश पवेलियन में गोंड पेंटिग के साथ कलाकार आतमाराम श्याम। जागरण

भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के मध्य प्रदेश पवेलियन में गोंड पेंटिग के साथ कलाकार आतमाराम श्याम। जागरण

HighLights

  1. मध्य प्रदेश की गोंड चित्रकारी IITF दिल्ली में प्रदर्शित।

  2. कलाकार आत्माराम श्याम की कृतियाँ दिल्लीवासियों को लुभा रहीं।

  3. प्रकृति, कल्पना, लोककथाओं पर आधारित पेंटिंग ₹1000 से शुरू।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कैनवास पर कहीं हिरण हवा में उड़ते नजर आते हैं तो कहीं राजा की कहानी के दृश्य जीवंत हो उठते हैं। ये कल्पना लोक की तस्वीरें नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की दो पीढ़ियों से चली आ रही गोंड चित्रकारी की खासियत हैं।

भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में इस कला के रंग दिल्ली के लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। मेले में पहुंचे मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले के सुनपुरी गांव निवासी आत्माराम श्याम अपनी कलाकृतियों के जरिये आदिवासी परंपरा और कल्पनाओं को कैनवास पर उतार रहे हैं।

कीमत एक हजार रुपये से शुरू होकर 75 हजार रुपये तक

आत्माराम ने बताया कि उन्होंने यह कला अपने मामा और बहन से सीखी है। उनके परिवार में करीब दो पीढ़ियों से चित्रकारी की परंपरा चली आ रही है। वह मुख्य रूप से प्रकृति, कल्पनाओं और कहानियों पर आधारित तीन तरह की पेंटिंग बनाते हैं।

उनकी एक कलाकृति में हिरण को उड़ते हुए दिखाया गया है। उनके अनुसार, छोटी पेंटिंग तैयार करने में करीब दो दिन लगते हैं, जबकि बड़ी कलाकृति बनाने में 15 से 20 दिन लग सकते हैं। उनकी पेंटिंग की कीमत एक हजार रुपये से शुरू होकर 75 हजार रुपये तक है।

पारंपरिक कहानियों को जीवंत रूप दे रहे

गोंड राजा की कथा पर आधारित एक कलाकृति तैयार करने में उन्हें 20 दिन से अधिक लगे। मेले में दिल्ली के खरीदार खासतौर पर प्रकृति और कल्पनाओं से जुड़ी पेंटिंग पसंद कर रहे हैं। आत्माराम ने बताया कि गोंड चित्रकारी मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध आदिवासी लोककला है।

इसमें प्रकृति, पशु-पक्षियों, पेड़-पौधों और लोककथाओं से जुड़ी आकृतियां बनाई जाती हैं। बारीक रेखाओं, बिंदुओं और रंगों से सजाई गई इन कलाकृतियों में कलाकार अपनी कल्पनाओं और पारंपरिक कहानियों को जीवंत रूप देते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।