सगे भाइयों ने 5वीं की छात्रा के साथ की ऐसी क्या करतूत, जानने के लिए पढ़ें
सगे भाइयों ने इंसानियत को शर्मसार करते हुए एक भाई ने छात्रा को निर्वस्त्र कर दिया, जबकि दूसरा भाई उसकी अश्लील क्लिप बनाने लगा। इसके बाद दोनों भाइयों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश भी की।
गाजियाबाद। मुरादनगर की गंगाविहार कॉलोनी में पांचवीं की छात्रा के साथ दो सगे भाइयों ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। आरोपियों ने छात्रा को निर्वस्त्र कर उसकी अश्लील क्लिप भी बनाई। गनीमत रही कि छात्रा की बड़ी बहन मौके पर पहुंच गई।
रिश्ते की बहन पर रखता था बुरी नजर, आगे क्या हुआ जानने लिए पढ़ें
शोर-शराबे सुनकर आसपास के लोगों ने दौड़कर छात्र को मुक्त कराकर आरोपियों को दबोच लिया। पीड़िता के पिता ने इस संबंध में दोनों भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मुरादनगर की गंगाविहार कॉलोनी निवासी 12 वर्षीय किशोरी कॉलोनी के स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ती है। उनके मकान में सैंथली गांव निवासी दो सगे भाई बबलू व पवन किराये पर कमरा लेकर दूसरी मंजिल पर रहते थे। सोमवार रात को छात्रा खेलती हुई दूसरी मंजिल पर चली गई।
इसी दौरान दोनों भाइयों ने छात्रा को खाने की चीज देने का लालच देकर बातों में उलझा लिया। दोनों भाई छात्रा को कमरे में ले गए। वहां पर एक भाई ने छात्रा को निर्वस्त्र कर दिया, जबकि दूसरा भाई उसकी अश्लील क्लिप बनाने लगा। शोर मचाने पर दोनों भाइयों ने छात्रा को जान से मारने की धमकी दे दी।
इसके बाद दोनों भाइयों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश भी की। उधर, छात्र काफी देर तक जब नीचे नही आई, तो उसकी बहन उसे छत पर देखने के लिए गई। छात्रा पहले तो उन्हें दिखाई नहीं दी, लेकिन इधर-उधर देखने पर उसकी बहन को छात्र के कपड़े दिखाई दे गए।
शक होने पर उसने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने दरवाजा खुलवाकर अंदर देखा तो दोनों भाई छात्रा की अश्लील क्लिप बना रहे थे। लोगों ने छात्रा को मुक्त कराया। लोगों ने दोनों भाइयों को पकड़कर उनकी धुनाई शुरू कर दी।
पीड़िता के पिता ने दोनों भाइयों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट, दुष्कर्म के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना ने बताया कि छात्र को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।