यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP की छात्रा ने 17वीं मंजिल से लगाई मौत की छलांग
ग्रेटर नोएडा की एनआरआइ सिटी में नामी इंस्टीट्यूट की एक छात्रा रितु यादव की संदिग्ध अवस्था में 17 वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई।

नोएडा। ग्रेटर नोएडा की एनआरआइ सिटी में नामी इंस्टीट्यूट की एक छात्रा रितु यादव की संदिग्ध अवस्था में 14 वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मूलरूप से कानपुर की रहने वाली छात्रा गलगोटिया कॉलेज में पड़ती थी। छात्रा के साथ 2 अन्य छात्राएं भी रहती थींं।
बताया जा रहा है कि एनआरआइ सिटी में रहने वाली रितु ने 17वींं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आज सुबह छात्रा ने 17वींं मंजिल से छलांग लगा दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
वहां मौजूद गार्ड को किसी के गिरने की आवाज़ आई तो देखा की छात्रा खून में लथपथ पड़ी थी। उसे तुरंंत अस्पताल पहुंंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्य घोषित कर दिया।
वहीं, छात्रा रितु यादव के सुसाइड मामले में परिजनों ने साथी 4 छात्राओंं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सुसाइड नोट में बियर की बोतल से हमला करने की बात लिखी गई है।