रेल यात्रियों को राहत, गाजियाबाद में ट्रैफिक ब्लॉक स्थगित; अब पुराने रूट पर चलेंगी नंदा देवी-छत्तीसगढ़ समेत 7 ट्रेनें
गाजियाबाद यार्ड में प्रस्तावित उन्नयन कार्य फिलहाल स्थगित कर दिया गया है, जिसके कारण पहले बदले गए ट्रेनों के मार्ग अब उनके निर्धारित रूट पर वापस आ गए हैं।

गाजियाबाद में ब्लॉक खत्म होने से ट्रेनों की आवाजाही पुराने रूटों पर शुरू। फोटो: आर्काइव
HighLights
गाजियाबाद यार्ड में उन्नयन कार्य फिलहाल स्थगित
बदले गए ट्रेनों के मार्ग अब नियमित रूट पर
यात्रियों को बाद में दी जाएगी सूचना
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। गाजियाबाद यार्ड में उन्नयन कार्य के लिए शनिवार को लिया जाने वाला साढ़े सात घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
इसके चलते जिन ट्रेनों के मार्ग में बदलाव की घोषणा की गई थी, अब वे अपने निर्धारित रूट पर ही चलेंगी। रेलवे ने यात्रियों को राहत दी है।
सात ट्रेनों का बदला था मार्ग
शनिवार को गाजियाबाद यार्ड में उन्नयन कार्य के कारण सात ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया था। अब इन सभी ट्रेनों को उनके नियमित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।
- कोटा-देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस (12401)
- मुंबई बांद्रा टर्मिनल-हरिद्वार एक्सप्रेस (19019)
- साबरमती-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (19031)
- अमृतसर-मुंबई बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस (12904)
- देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस (12402)
- अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18238)
- कोटद्वार-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (14090)
बाद में होगा यार्ड का अपग्रेडेशन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, गाजियाबाद यार्ड में उन्नयन कार्य बाद में किया जाएगा। इसके लिए नई तिथि निर्धारित होने के बाद आवश्यकता के अनुसार ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया जाएगा। यात्रियों को इसकी सूचना समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।
