रेल यात्रियों ध्यान दें, गाजियाबाद में साढ़े 7 घंटे का मेगा ब्लॉक; बदले गए 8 प्रमुख ट्रेनों के रूट
गाजियाबाद यार्ड में संरक्षा कार्य के कारण 4 दिसंबर को साढ़े सात घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इसके चलते कई ...और पढ़ें

मेगा ब्लॉक के चलते आठ ट्रेनों का रूट बदला। फोटो: सांकेतिक
HighLights
गाजियाबाद यार्ड में संरक्षा कार्य के कारण ट्रैफिक ब्लॉक
4 दिसंबर को साढ़े सात घंटे का ब्लॉक रहेगा
कई ट्रेनों के मार्ग में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए
राज्य ब्यूरो, जागरण, नई दिल्ली। दिल्ली मंडल के गाजियाबाद यार्ड में संरक्षा कार्य के चलते चार दिसंबर को साढ़े सात घंटे का ट्रैफिक ब्लाक लिया जाएगा। इसके कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी। रेलवे ने आठ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। बदले मार्ग से चलने के कारण कई ट्रेनों के निर्धारित स्टॉपेज भी छूटेंगे।
चार दिसंबर को इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग
1. इंदौर-जंक्शन-ऊना हिमाचल एक्सप्रेस (19307): चार दिसंबर को यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन जंक्शन-तिलक ब्रिज-दिल्ली शाहदरा-लोनी-शामली-टपरी के रास्ते चलेगी। इसका मेरठ सिटी स्टॉपेज छूटेगा।
2. कोटा-देहरादून नंदा देवी एक्सप्रेस (12401): यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन जंक्शन-तिलक ब्रिज-दिल्ली शाहदरा-लोनी-शामली-टपरी-रुड़की के रास्ते चलेगी। निर्धारित मार्ग के गाजियाबाद-मेरठ सिटी-देवबंद-बानहेड़ा खास के बजाय यह मार्ग अपनाया जाएगा। इसके गाजियाबाद, मेरठ सिटी और मुजफ्फरनगर स्टॉपेज छूटेंगे।
3. बांद्रा टर्मिनल-हरिद्वार एक्सप्रेस (19019): चार दिसंबर को यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन जंक्शन-तिलक ब्रिज-दिल्ली शाहदरा-लोनी-शामली-टपरी के रास्ते चलेगी। इसके गाजियाबाद, मेरठ सिटी और मुजफ्फरनगर स्टॉपेज छूटेंगे।
4. साबरमती-योग नगरी ऋषिकेश योगा एक्सप्रेस (19031): यह ट्रेन पुरानी दिल्ली-दिल्ली शाहदरा-लोनी-शामली-टपरी के रास्ते चलेगी। इसके गाजियाबाद, नया गाजियाबाद, मोदीनगर, मेरठ सिटी, मेरठ कैंट, सकोती टांडा, मुजफ्फरनगर और देवबंद स्टॉपेज छूटेंगे।
दिल्ली की ओर आने वाली ट्रेनें भी प्रभावित
5. अमृतसर-बांद्रा टर्मिनल गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस (12904): यह ट्रेन टपरी-शामली-लोनी-दिल्ली शाहदरा-तिलक ब्रिज-हजरत निजामुद्दीन जंक्शन के रास्ते चलेगी। इसके मुजफ्फरनगर, सकोती टांडा, मेरठ कैंट, मेरठ सिटी और गाजियाबाद स्टॉपेज छूटेंगे।
6. देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस (12402): चार दिसंबर को यह ट्रेन रुड़की-टपरी-शामली-लोनी-दिल्ली शाहदरा-तिलक ब्रिज-हजरत निजामुद्दीन जंक्शन के रास्ते चलेगी। इसके मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी और गाजियाबाद स्टॉपेज छूटेंगे।
7. अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18238): यह ट्रेन टपरी-शामली-लोनी-दिल्ली शाहदरा-तिलक ब्रिज-हजरत निजामुद्दीन जंक्शन के रास्ते चलेगी। इसके देवबंद, मुजफ्फरनगर, खतौली, दौराला, मेरठ कैंट, मेरठ सिटी, मोदीनगर, गुलधर, गाजियाबाद और साहिबाबाद स्टॉपेज छूटेंगे।
8. कोटद्वार-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (14090): यह ट्रेन टपरी-शामली-लोनी-दिल्ली शाहदरा-आनंद विहार टर्मिनल के रास्ते चलेगी। इसके देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी और मोदीनगर स्टॉपेज छूटेंगे।
यह भी पढ़ें- एअर इंडिया का पायलट ज्यूरिख-दिल्ली उड़ान से ठीक पहले अल्कोहल टेस्ट में फेल, सस्पेंड
