विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वोटर लिस्ट से कट गया है आपका नाम? गाजियाबाद में नाम जुड़वाने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष कैंप

Published: Wed, 14 Oct 2026 05:39 PM (IST)

गाजियाबाद में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 17 और 24 अक्टूबर को विशेष कैंप लगेंगे। इन कैंपों में ...और पढ़ें

गाजियाबाद में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए लगेंगे विशेष कैंप। फोटो: आर्काइव

गाजियाबाद में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए लगेंगे विशेष कैंप। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. 17 और 24 अक्टूबर को लगेंगे विशेष मतदाता कैंप

  2. सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बीएलओ उपलब्ध

  3. फोटो, जन्मतिथि, निवास प्रमाण पत्र साथ लाएं

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे नागरिकों और पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के लिए जिले में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष कैंप लगाए जाएंगे।

सुबह 10 से शाम चार बजे तक लगेंगे कैंप

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि दोनों दिन सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे।

फार्म-6 भरने में मिलेगी सहायता

उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के बाद मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर हेल्प डेस्क स्थापित होगी।

जहां पात्र नागरिकों को फार्म-6 भरने में सहायता दी जाएगी। बीएलओ के पास पर्याप्त संख्या में फार्म-6, अंतिम निर्वाचक नामावली और पूरक सूचियां उपलब्ध रहेंगी।

फोटो और निवास संबंधी दस्तावेज लाएं

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के इच्छुक नागरिक अपनी फोटो, जन्मतिथि और निवास संबंधी अभिलेखों की स्व-प्रमाणित छायाप्रतियां लेकर पहुंचें। परिवार के किसी सदस्य के मतदाता पहचान पत्र की संख्या उपलब्ध होने पर उसे भी साथ लाएं।

अभियान के प्रचार के लिए शहरी क्षेत्रों में लाउडस्पीकर और ग्रामीण क्षेत्रों में डुगडुगी से जागरूकता फैलाई जाएगी। अधिकारियों द्वारा कैंपों का निरीक्षण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना है।

यह भी पढ़ें- 16 अक्टूबर को गाजियाबाद आएंगे CM योगी आदित्यनाथ, दौरे की तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट