विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजियाबाद के शहीदनगर में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरी, 11 लोग दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Published: Mon, 12 Oct 2026 08:25 PM (IST)

गाजियाबाद के शहीदनगर में एक निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरने से हड़कंप मच गया। हादसे में 11 लोगों को मलबे ...और पढ़ें

गाजियाबाद में मकान की शटरिंग गिरी। फोटो: जागरण

गाजियाबाद में मकान की शटरिंग गिरी। फोटो: जागरण

HighLights

  1. शहीदनगर में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरी

  2. हादसे में 11 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाला गया

  3. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, कोई जनहानि नहीं

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहीदनगर में रविवार शाम एक निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरने से हड़कंप मच गया।

शुरुआती सूचना में तीन से चार लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई थी। बाद में करीब 11 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

ghaziabad 1

जानकारी के मुताबिक, करीब 200 गज के प्लॉट पर गोदाम बनाने के लिए लिंटर डालने का काम चल रहा था। इसी दौरान शटरिंग गिर गई, जिससे वहां मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। करीब 11 लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है।

फिलहाल, घटना में किसी की मौत होने की सूचना नहीं है। हादसे के कारणों और घायलों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में बीआईएस का बड़ा अभियान, 350 से ज्यादा बाइकर्स ने दिया सुरक्षा का संदेश; छात्रों के लिए शुरू हुआ 'हेलमेट बैंक'