विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

24 घंटे में दो मर्डर: दिल्ली के सोनिया विहार में दुकानदार की गोली मारकर हत्या, बदमाश फरार

Published: Wed, 14 Oct 2026 09:58 PM (IST)

दिल्ली में 24 घंटे के भीतर बदमाशों ने दो अलग-अलग वारदातों में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

दुकानदार की गोली मारकर हत्या। सांकेतिक तस्वीर

दुकानदार की गोली मारकर हत्या। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. पूर्वी दिल्ली में 24 घंटे में दो हत्याएं हुईं।

  2. सोनिया विहार में मनीष यादव को गोली मारी गई।

  3. गौतमपुरी में दुकानदार वसीम की हत्या हुई।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। उत्तर पूर्वी जिले में बदमाशों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। 24 घंटे में बदमाशों ने दो हत्या को अंजाम दिया। महज कुछ ही घंटों में दो हत्याएं होने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर बदमाशों के दुस्साहस को पुलिस कुचल क्यों नहीं पा रही है?

सोनिया विहार थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने तीन गोलियां मारकर युवक की हत्या कर दी। उधर, सीलमपुर में बाइक सवार बदमाशों ने दुकान पर बैठे दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों ही वारदात अलग-अलग बदमाशों ने अंजाम दी।

बदमाश फरार हो गए

सोनिया विहार इलाके में मंगलवार रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने मनीष यादव नाम के युवक के तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। सोनिया विहार थाना ने हत्या का केस दर्ज किया है।

मनीष अपने परिवार के साथ साढ़े चार पुश्ता पर रहते थे। परिवार में पिता जय भगवान, पत्नी और दो बच्चे हैं। वह रोहिणी स्थित सीएनजी पंप पर नौकरी करते थे।

घायल होकर सड़क पर गिरे

परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात को खाना खाने के बाद मनीष घर के बाहर घूम रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और मनीष पर गोलियां चला दी। सिर व शरीर के अन्य हिस्सों पर गोलियां लगने से मनीष गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। बदमाश भाग गए।

दुकानदार की गोली मारकर हत्या

परिवार ने ही गंभीर हालत में निजी वाहन से मनीष को ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार का कहना है मनीष की किसी से कोई रंजिश नहीं है। इस हत्या को 24 घंटे भी नहीं गुजरे थे, बुधवार रात को बाइक सवार बदमाशों ने गौतमपुरी क्षेत्र में दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त दुकानदार दुकान के अंदर बैठा हुआ था।

मृतक की पहचान वसीम के रूप में हुई है। वसीम अपने परिवार के साथ सीलमपुर में रहते थे। परिवार में पत्नी व दो बच्चों समेत कई सदस्य हैं।

परिवार ने बताया कि वसीम की गौतमपुरी क्षेत्र बिजली उपकरण की दुकान है। वह बुधवार रात साढ़े आठ बजे दुकान पर बैठे थे। एक बाइक पर दो बदमाश आए और वसीम को गोली मारकर फरार हो गए। सीमलपुर थाना ने हत्या का केस दर्ज किया है।

आशंका है दोनों ही वारदात रंजिश में अंजाम दी गई है। बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। - राहुल अलवाल, उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त

यह भी पढ़ें- लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, मथुरा में पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ खूनी संघर्ष