रमेश नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : रमेश नगर में दिल्ली के राजा संस्था की ओर से 20 सालों से गण
By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Aug 2017 08:55 PM (IST)Updated: Fri, 25 Aug 2017 08:55 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : रमेश नगर में दिल्ली के राजा संस्था की ओर से 20 सालों से गणेश उत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। इस वर्ष भी धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान भव्य शोभा यात्रा के जरिए आपसी भाईचारा बढ़ाने, पर्यावरण बचाओ, पेड़ लगाओ तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। इसके अलावा दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। गणेश उत्सव 25 अगस्त से 5 सितंबर तक आयोजित होगा। विशाल शोभायात्रा में भांगड़ा, डांडिया, हरि नाम कीर्तन का आयोजन हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें