Move to Jagran APP

आज विसर्जित होंगे गणपति, घाटों पर बढ़ी सुरक्षा

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दस दिन तक घरों में पूजन के बाद रविवार को गणपति का विसर्जन किया

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 07:23 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 09:03 PM (IST)
आज विसर्जित होंगे गणपति, घाटों पर बढ़ी सुरक्षा
आज विसर्जित होंगे गणपति, घाटों पर बढ़ी सुरक्षा

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दस दिन तक घरों में पूजन के बाद रविवार को गणपति का विसर्जन किया जाएगा। इसको लेकर घाटों की भी तैयारी पूरी हो गई है।

loksabha election banner

लोगों ने अपने घर के साथ गली-मोहल्लों में पूरे विधि-विधान के साथ गणेश प्रतिमा को स्थापित किया था। इसके बाद लोगों ने प्रतिदिन भजन कीर्तन कर भगवान गणेश की आराधना की। इसके साथ ही नई दिल्ली के महाराष्ट्र सदन में भी मुंबई से गणेश जी की मूर्ति लाकर स्थापित की गई थी। इस दौरान सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति की ओर से महाराष्ट्र सदन में प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, वहीं शनिवार शाम महाराष्ट्र सदन में श्री सत्यनारायण पूजा व महा प्रसाद का आयोजन हुआ। साथ ही महाराष्ट्र के कोल्हापुर से आए कलाकारों ने लोगों का मनोरंजन किया।

गणपति विसर्जन को लेकर कुदेसिया, गीता व आइटीओ आदि घाटों पर पूरी तैयारी कर ली गई है। इसी के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आयोजन समितियों के साथ यातायात पुलिस ने भी रोड पर लोगों की सुविधा के लिए घाटों के बारे में दिशासूचक बोर्ड आदि लगा दिए हैं, जिससे विसर्जन करने पहुंचने वाले लोग आसानी से वहां पहुंच सके। कुदेसिया घाट पर इस बार लोगों की सुविधा के लिए हैंगर टेंट लगाया गया है, जो पूरी तरह से वाटरप्रूफ है। घाट पर लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था की गई है। इसी के साथ जगह-जगह सूचना बोर्ड लगाकर लोगों से घाट को स्वच्छ रखने के लिए भी अपील की गई है, वहीं प्रदूषण को देखते हुए घाटों पर प्लास्टिक के थैले लाने पर प्रतिबंध है। विसर्जन के दौरान लोग गहरे पानी में न जाएं, इसके लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से यमुना में एक निश्चित स्थान पर बल्ली व जाली लगा दी गई है। कूड़ा जगह-जगह न फैले, इसके लिए कृत्रिम तौर पर कूड़ाघर बनाया गया है। इसी के साथ घाटों पर देर शाम तक दिल्ली नागरिक सुरक्षा व दिल्ली पुलिस के जवान मौजूद रहेंगे। प्रशासन की ओर से आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए भी प्रबंध किए गए हैं। इसके अलावा यातायात को सुचारु रूप से बनाए रखने के लिए जगह-जगह यातायात पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.