विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Exclusive: दिल्ली में ‘पनीर’ के नाम पर अब नहीं बिकेगा एनालॉग पनीर, FSSAI ने जारी किया नोटिफिकेशन

Published: Thu, 24 Sep 2026 05:08 PM (IST)Updated: Thu, 24 Sep 2026 05:17 PM (IST)

दैनिक जागरण के अभियान के बाद FSSAI ने दिल्ली में एनालॉग पनीर को 'पनीर' के नाम से बनाने और बेचने ...और पढ़ें

दैनिक जागरण के अभियान के बाद एनालॉग पनीर को लेकर उठाया गया सख्त कदम।

दैनिक जागरण के अभियान के बाद एनालॉग पनीर को लेकर उठाया गया सख्त कदम।

HighLights

  1. दैनिक जागरण के अभियान के बाद FSSAI ने कार्रवाई की।

  2. एनालॉग पनीर को 'पनीर' नाम से बेचना प्रतिबंधित किया गया।

  3. उल्लंघन करने वालों पर अब कानूनी कार्रवाई की जा सकेगी।

अनूप कुमार सिंह, नई दिल्ली। नकली और मिलावटी पनीर के खिलाफ दैनिक जागरण के अभियान के बाद एनालाॅग पनीर को ‘पनीर’ के नाम से बनाने और बेचने पर रोक संबंधी गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसी के साथ राजधानी में एनालॉग पनीर की बिक्री और निर्माण अब पूरी तरह से कानूनी दायरे में आ गई है। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

ताबड़तोड़ किया गया काम

भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (बिक्री पर प्रतिषेध और निर्बंधन) विनियम, 2011 में संशोधन का मसौदा जारी किया है। अधिसूचना 22 सितंबर को जारी हुई और 23 सितंबर को भारत के राजपत्र में प्रकाशित की गई। एफएसएसएआई की अधिसूचना सूची में इसे 24 सितंबर को दर्ज किया गया है।

क्या-क्या लग गई पाबंदी?

गजट नोटिफिकेशन एफएसएसएआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजित पुनहानी ने जारी किया। इसमें स्पष्ट किया गया है कि दूध से प्राप्त घटकों से निर्मित नहीं किया गया पनीर बनाने और बेचने पर रोक संबंधी प्रावधान किया जा रहा है। ‘एनालाॅग इन डेयरी कांटेक्स्ट’ श्रेणी में पहले से लाइसेंस या पंजीकृत उत्पादों को अपने नाम, लेबल और विपणन में ‘पनीर’ शब्द का इस्तेमाल बंद करना होगा।

paneer-news1

यह भी पढ़ें- देश भर में एनालॉग पनीर बैन करने की तैयारी, स्कूलों के आसपास नहीं बिकेगा जंक फूड; ऑनलाइन फूड पर भी चला FSSAI का चाबुक!

दैनिक जागरण ने चलाया था अभियान

दैनिक जागरण ने पिछले दिनों लगातार अभियान चलाकर दिल्ली समेत देशभर में नकली, मिलावटी और डिटर्जेंट से बने पनीर की बिक्री का मामला सामने रखा था। इसके बाद जागरण ने ही एक्सक्लूसिव खबर प्रकाशित कर बताया था कि एफएसएसएआई एनालाग पनीर पर देशव्यापी रोक की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अब रोक संबंधी मसौदे का गजट नोटिफिकेशन जारी हो गया है।

paneer-news

60 दिन में दें आपत्तियां और सुझाव

एफएसएसएआई ने मसौदे पर आम लोगों और संबंधित पक्षों से राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से 60 दिन के भीतर आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर विचार के बाद मसौदे को अंतिम रूप दिया जाएगा।

पनीर और एनालॉग पनीर में क्या अंतर होता है?

असली पनीर और एनालॉग पनीर में मुख्य अंतर उनके बनने की सामग्री का है। असली पनीर पूरी तरह से शुद्ध दूध से बनता है, जबकि एनालॉग पनीर में दूध की जगह वनस्पति तेल जैसे पाम ऑयल और स्टार्च का इस्तेमाल किया जाता है। इन दोनों के बीच के प्रमुख अंतरों को आप नीचे दी गई तालिका से आसानी से समझ सकते हैं... 

विशेषता

असली पनीर 

एनालॉग पनीर 

मुख्य सामग्री

100% शुद्ध दूध (दूध की मलाई और ठोस हिस्से)

पाम ऑयल, वनस्पति वसा, स्टार्च और केसिन

प्रोटीन और कैल्शियम

भरपूर मात्रा में (प्राकृतिक रूप से उच्च)

बहुत ही कम या न के बराबर

वसा का प्रकार

डेयरी फैट (जो शरीर के लिए सीमित मात्रा में जरूरी है।)

ट्रांस फैट और सैचुरेटेड वनस्पति फैट (दिल के लिए नुकसानदेह)

बनावट

यह नरम, दानेदार होता है और दबाने पर आसानी से टूट जाता है।

यह रबर जैसा लचीला और खिंचावदार होता है।

कीमत

दूध की लागत के कारण यह महंगा होता है।

यह बेहद सस्ता (लगभग आधी लागत में) तैयार हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Jagran Exclusive: एनालॉग पनीर की बिक्री पर देशभर में लगेगी रोक, FSSAI के CEO ने की पुष्टि

यह भी पढ़ें- बाजार में बिक रहा है सेहत बिगाड़ने वाला एनालॉग पनीर, कैसे करें असली और नकली की पहचान?