विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

63 KM दूरी और धड़कता आया दिल... हरियाणा से दिल्ली तक बना 'ग्रीन कॉरिडोर', मरीज को मिली नई जिंदगी

Published: Fri, 09 Oct 2026 09:57 AM (IST)

हरियाणा से दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग में 63 मिनट के ग्रीन कॉरिडोर के जरिए डोनर हार्ट पहुंचाकर 47 ...और पढ़ें

हरियाणा से दिल्ली तक 63 मिनट का ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। AI जनरेटेड

हरियाणा से दिल्ली तक 63 मिनट का ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। AI जनरेटेड

HighLights

  1. हरियाणा से दिल्ली 63 मिनट में पहुंचा डोनर हार्ट।

  2. फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग में सफल हृदय प्रत्यारोपण।

  3. उत्तर और पश्चिमी दिल्ली का पहला सफल हृदय प्रत्यारोपण।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। हरियाणा से डोनर हार्ट को महज 63 मिनट में दिल्ली लाकर फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग में 47 वर्षीय मरीज का सफल हृदय प्रत्यारोपण किया गया।

मरीज एडवांस्ड हार्ट फेल्योर से पीड़ित था और उसकी स्थिति गंभीर थी। समय पर डोनर हार्ट अस्पताल पहुंचाने के लिए हरियाणा से दिल्ली तक 63 मिनट का ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, जिससे प्रत्यारोपण की प्रक्रिया समय पर पूरी करने में मदद मिली।

पहला सफल हृदय प्रत्यारोपण

अस्पताल के अनुसार, यह उत्तर और पश्चिमी दिल्ली में किया गया पहला सफल हृदय प्रत्यारोपण है। डोनर हार्ट को निर्धारित समय में अस्पताल पहुंचाना प्रत्यारोपण की सफलता के लिए बेहद महत्वपूर्ण था। ग्रीन कॉरिडोर के कारण अंग को तेजी से अस्पताल तक पहुंचाया जा सका।

अस्पताल के कॉर्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग के वरिष्ठ निदेशक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार मित्तल के नेतृत्व में मरीज का उपचार किया गया।

अस्पताल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय निदेशक (ऑपरेशंस) महिपाल भनोट और उपाध्यक्ष एवं फैसिलिटी निदेशक नवीन शर्मा भी इस उपलब्धि से जुड़ी टीम का हिस्सा रहे।

यह भी पढ़ें- 63 मिनट में 95 KM दूरी और धड़कता आया दिल... रोहतक से दिल्ली के बीच बना ग्रीन कॉरिडोर; मिली नई जिंदगी