लालकिला के पीछे व्यवसायी की कार पर चलाई गोली
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली के उत्तरी जिला में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बाइक सवा
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :
दिल्ली के उत्तरी जिला में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले तो कार सवार व्यवसायी का काफी दूर तक पीछा किया और लालकिला के पीछे पहुंचने पर उनकी कार पर गोली चलाकर फरार हो गए। गोली कार के दरवाजे पर लगी। पीड़ित व्यवसायी की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित व्यवसायी का नाम अरविंद कश्यप है। वह जगजीत नगर, तीसरा पुस्ता, उस्मानपुर में परिवार के साथ रहते हैं। वह भाजपा से भी जुड़े हैं। उनका गांधी नगर में रेडीमेड कपड़े का थोक का काम है। 30 अक्टूबर को वह अपनी जींस फैक्ट्री में काम करने वाले संदीप और रविंद्र नाम के कर्मचारियों के साथ शाम 7.30 बजे न्यू मोतीबाग गए थे। टाटा सफारी रविंद्र चला रहे थे। लौटने पर वे लोग आइटीओ से आगे जैसे ही बाहरी ¨रग रोड पर पहुंचे बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए पीछे से हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। दोनों ने हेलमेट लगा रखा था। गीता कालोनी पुल के लूप पर चढ़ने पर रविंद्र ने जैसे ही कार धीमी की एक बदमाश ने कार पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली कार सवार किसी व्यक्ति को नहीं लगी।