घर में लगी आग, जिंदा जला बुजुर्ग
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : सीलमपुर इलाके के एक मकान में आग लगने से एक बुजुर्ग की जलकर
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : सीलमपुर इलाके के एक मकान में आग लगने से एक बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान 70 ओमप्रकाश सैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
ओमप्रकाश सैनी जे ब्लॉक में एक मकान की पहली मंजिल पर अकेले रहते थे। उन्होंने शादी भी नहीं की थी। उनके भाई का परिवार थोड़ी दूरी पर रहता है। शुक्रवार शाम को सैनी के पड़ोसियों ने देखा कि पहली मंजिल पर आग लगी हुई है। सूचना पाकर दमकल वाहन के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अंदर पहुंचने पर झुलसा हुआ शव मिला। आग में घर का सारा सामान भी जल गया था। हालांकि, इस घटना में किसी साजिश से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है।
झुलसी महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप
जासं, पूर्वी दिल्ली : गाजीपुर इलाके में आग में झुलसी एक महिला ने छह दिन बाद इलाज के दौरान बृहस्पतिवार तड़के दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान दीक्षा (24) के रूप में हुई है। पुलिस के साथ एसडीएम भी मामले की जांच कर रहे हैं। खोड़ा, गाजियाबाद निवासी दीक्षा की करीब दो साल पहले गाजीपुर निवासी जितेंद्र के साथ हुई थी। आठ दिसंबर को जितेंद्र ने पत्नी को झुलसी हुई हालत में लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके मुताबिक दीक्षा ने खुद को आग लगा ली थी। वहीं दीक्षा के परिवार ने जितेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है।